एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान में जनमत संग्रह कितना बड़ा मुद्दा?

नई दिल्ली: चुनाव में कब कौन सा दांव सही बैठ जाए ये अंदाजा कई बार नेताओं को खुद भी नहीं होता, इसीलिए रैलियों में हर तरह के हथियार का इस्तेमाल किया जाता है. बड़े बीजेपी नेता और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश से ही हैं लेकिन इस चुनाव में वो यूपी के मुद्दों की सर्जिकल स्ट्राइक और भारत-पाकिस्तान के मुद्दे के जरिए वोटरों को साधने में लगे हैं.

राजनाथ सिंह ने एक नया शिगूफा छोड़ा है पाकिस्तान में जनमत संग्रह का. मतलब क्या पाकिस्तान के लोग पाकिस्तान का भारत में विलय चाहते हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा, ''कश्मीर ने जनमत संग्रह की मांग करना वालों को रोकना चाहिए. कश्मीर में नहीं जनमत संग्रह की ये मांग पाकिस्तान में होनी चाहिए. जनमत संग्रह में पूछना चाहिए क्या पाकिस्तान के लोग भारत में चाहते हैं.''

चुनाव विधानसभा का और बात पाकिस्तान की

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक चुनावी रैली के दौरान देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों को सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाई. पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई से शुरू हुई बात पाकिस्तान में जनमत संग्रह तक पहुंच गई. राजनाथ ने कह दिया कि कश्मीर तो भारत का अभिन्न हिस्सा है ही, बहस इस पर होनी चाहिए कि क्या पाकिस्तान का भी भारत में विलय हो जाए.

इस बयान की कितनी अहमियत है ? करीब डेढ़ साल पहले तब आरएसएस से जुड़े राम माधव ने कहा था कि आरएसएस को उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान साथ आएंगे और अखंड भारत का निर्माण होगा लेकिन तब बीजेपी ने ही राम माधव के इस बयान से किनारा कर लिया था. ऐसे में पाकिस्तान के भारत में विलय पर जनमत संग्रह वाला राजनाथ सिंह का बयान कहीं फिर सिर्फ एक चुनावी जुमला तो नहीं. हालांकि एबीपी न्यूज से बातचीत में राजनाथ सिंह का कहना है कि वो इस पर कायम हैं.

राजनाथ सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''पाकिस्तान में जनमत संग्रह का बयान राजनीतिक जुमला नहीं. हम पड़ोसियों से शांति चाहते हैं, लेकिन वे बाज़ नहीं आते. हम उन्हें चुनौती देते हैं कि वे कश्मीर छोड़े पहले अपने यहाँ जनमत संग्रह कराएं फिर वे देखेंगे कि उन्हीं की जनता कहां रहना चाहती है?''

इसमें कोई दोराय नहीं कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक को भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान में जनमत संग्रह वाली बात चुनाव के आगे भी जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में स्कूल के पास बने रहे इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण पर अंतरिम रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
प्रयागराज में स्कूल के पास बने रहे इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण पर अंतरिम रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में सांड का कारनामा, गोदाम की छत पर चढ़ा; रेस्क्यू के दौरान गिरा धड़ाम
मुजफ्फरनगर में सांड का कारनामा, गोदाम की छत पर चढ़ा; रेस्क्यू के दौरान गिरा धड़ाम
UP Weather: यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget