एक्सप्लोरर

बलात्कार के सभी मामलों को पूरी संवेदनशीलता से देख रही है यूपी पुलिस- डीजीपी

यूपी से लगातार रेप के मामले सामने आ रहे हैं. सवाल कानून व्यवस्था पर भी हैं. इस बीच डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि सरकार और पुलिस इस मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नाबालिगों के साथ बलात्कार की घटनाओं में बढोतरी के बीच, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने सोमवार को कहा कि सभी मामलों को पूरी संवेदनशीलता के साथ देखा जा रहा है और त्वरित कार्रवाई हो रही है. सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हाल की घटनाओं में दो बातें हैं. पहली यह कि घटनाएं ग्रामीण इलाकों में हुई हैं और दूसरी यह कि अपराध उन लोगों ने किया जो पीड़िता के जानने वाले थे.

सिंह की टिप्पणी हाल ही में अलीगढ़, कुशीनगर, हमीरपुर, कानपुर और मेरठ में नाबालिगों के साथ कथित बलात्कार की खबरों के संदर्भ में आयी है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को पूरी संवेदनशीलता के साथ देखा जा रहा है और त्वरित कार्रवाई हो रही है. हम इन मामलों को फास्ट ट्रैक करेंगे.

गौरतलब है कि अलीगढ में ढाई साल की बच्ची का क्षत विक्षत शव मिला था. मामले की जांच के लिए एसआईटी बनानी गई है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया. वह 30 मई से गायब थी और तीन दिन बाद उसका शव बरामद किया गया. हालांकि पुलिस और डॉक्टरों से बलात्कार की बातों को सिरे से नकार दिया है.

कुशीनगर में बीते शुक्रवार 12 साल की बच्ची को घर से उठाकर उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. कानपुर में रविवार को शिक्षक ने 15 साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार किया. हमीरपुर में रविवार को दस साल की बच्ची का नग्न शव बरामद किया गया.

मेरठ में नौ साल की बच्ची का कथित बलात्कार करने के बाद शव सीवर में डाल दिया गया. बच्ची चार जून से गायब थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल की घटनाओं को लेकर बैठक की. बैठक के बाद डीजीपी ने संवाददाताओं को बताया कि हाल की घटनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई की है और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कुशीनगर, हमीरपुर हो या अलीगढ़, सब घटनाओं की जांच की प्रगति की समीक्षा की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र
बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र
मुंबई में CJP के समर्थन में मार्च, आदित्य ठाकरे बोले- 'ये लड़ाई ज्ञानेश कुमार के...'
मुंबई में CJP के समर्थन में मार्च, आदित्य ठाकरे बोले- 'ये लड़ाई ज्ञानेश कुमार के...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget