एक्सप्लोरर

यूपी: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मानद उपाधि नहीं लेंगे DGP ओपी सिंह, विरोध के बाद लिया फैसला

पूरब का ऑक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को सेन्ट्रल युनिवर्सिटी का दर्जा मिलने के बाद पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मानद उपाधि लेने से इनकार कर दिया है. ओपी सिंह ने विवादों की वजह से मानद उपाधि नहीं लेने का फैसला किया है. यूनिवर्सिटी से जुड़े लोग ओपी सिंह को मानद उपाधि दिए जाने का विरोध कर रहे थे. विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि किसी सूबे के डीजीपी को मानद उपाधि देना सेंट्रल यूनिवर्सिटी की गरिमा के खिलाफ है. दीक्षांत समारोह के दौरान हंगामा होने की आशंका भी जताई जा रही थी.

22 साल बाद आयोजित हो रहे दीक्षांत समारोह में डीजीपी ओपी सिंह शामिल भी नहीं होंगे. अभी तक न तो वो प्रयागराज आए हैं और न ही यहां आने का कोई कार्यक्रम प्रस्तावित है. डीजीपी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को चिट्ठी लिखकर अपना नाम चुने जाने पर आभार जताया और मानद उपाधि नहीं लेने की जानकारी दी.

यूनिवर्सिटी के तमाम छात्र और पूर्व शिक्षक डीजीपी को मानद उपाधि दिए जाने का विरोध कर रहे थे. कल भी इस मामले में दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस हुई थी. डीजीपी के इंकार से यूनिवर्सिटी प्रशासन को तगड़ा झटका लगा है. यूनिवर्सिटी प्रशासन अब भी डीजीपी को मनाने की कोशिशों में जुटा है.

डीजीपी ओपी सिंह के साथ ही वेस्ट बंगाल के पूर्व गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी को भी मानद उपाधि दी जानी है.सीनेट हॉल में होने वाले इस दीक्षांत समारोह में 124 होनहार छात्रों को मेडल से सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह में सिर्फ मेडल व पीएचडी की डिग्री पाने वाले छात्रों को ही जाने की अनुमति होगी.

बता दें कि 22 साल पहले हुए दीक्षांत समारोह में नोबल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर रिचर्ड आरनार्ड और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को मानद उपाधियां दी गई थीं.

चिन्मयानंद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छात्रा को कॉलेज बदलने की अनुमति दी

एमिटी यूनिवर्सिटी पार्किंग विवाद: हमलावर छात्रों की तलाश में पुलिस लगातार कर रही है छापेमारी

यूपी वासियों पर महंगी बिजली की मार, विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
Amroha News: तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget