एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Updates: प्रयागराज में कोरोना से एक और मौत, संक्रमण के मामले साढ़े सात हजार के करीब

यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले साढ़े सात हजार के करीब पहुंच गया गए हैं. प्रयागराज में कोरोना से शनिवार को एक मौत हो गई. वहीं, उन्नाव में तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं.

लखनऊ: यूपी में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. राज्य के संक्रमित मरीजों का आकड़ा साढ़े सात हजार के करीब हो गया है. वहीं, 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है. इसके बाद भी जिले दर जिले संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं.

उन्नाव कोरोना अपडेट

उन्नाव में शनिवार को कोरोना के तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं. संक्रमितों में दो महिलाएं और एक पुरुष. दोनों महिलाएं मुंबई से अपने घर लौटी थीं. वहीं, संक्रमित युवक कोयम्बटूर से लौटा था. तीनों ही प्रवासी श्रमिक हैं. अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 32 हो गई है. जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 24 है. वहीं,छह कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. जिलों में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है. जिसमें एक कोरोना पॉजिटिव महिला का कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई.

प्रयागराज कोरोना अपडेट

कोरोना संक्रमण से प्रयागराज में एक और मौत हो गई है. बहरिया के रहने वाले मोहम्मद यासीन की इलाज के दौरान मौत हो गई. देर रात उसे गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया था, शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई. प्रयागराज में कोरोना संक्रमण के चलते ये चौथी मौत है. जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल 82 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं. जिसमें 57 कोरोना मरीज इलाज के दौरान स्वस्थ्य पाए जाने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. वहीं, एक्टिव 21 केस हैं.

फर्रुखाबाद कोरोना अपडेट

जनपद फर्रुखाबाद में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. 17 साल का सुमित पुत्र सत्यदेव निवासी ग्राम गौर खेड़ा ब्लाक कायमगंज जो कि अहमदाबाद से लौटा है और दूसरा 24 साल का अमरपाल निवासी बुडिया बेडा ब्लाक रोजपुर दिल्ली से लौटा है, दोनों की 27 मई को कोरोना जांच कराई गई थी. 29 मई देर रात दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई. उक्त दोनों मरीजों को कोविड-19 एल 1 अस्पताल सीएचसी बरौन फर्रुखाबाद में भर्ती किया जा गया है. अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है. 18 मरीज स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं. 15 एक्टिव केस हैं.

संभल कोरोना अपडेट

संभल में शनिवार को एक नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है. कोरोना संक्रमित अहमदाबाद से लौटा था, जो जलालपुर का रहने वाला है. कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 88 हो गई है. 51 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.  कोरोना एक्टिव 37 मरीजों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें:

प्रयागराज: कोरोना संदिग्धों के लिए Amrit App लॉन्च, जानिए-कैसे करेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget