एक्सप्लोरर

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को सीएम योगी की चेतावनी

बता दें कि उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से हुए दो बड़े हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है. इस मामले में 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है. उत्तर प्रदेश में कुल 64, सहारनपुर, 54 और कुशीनगर में 11 मौतों की खबर मिली है.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से क्यों ना संबद्ध हों.

सीएम योगी ने शनिवार की रात को कहा कि आजमगढ़, हरदोई, बाराबंकी और कानपुर जैसे जिलों में पूर्व में जहरीली शराब से हुई मौतों की घटनाओं में सपा से जुड़े नेताओं को शामिल पाया गया था. अगर इस बार भी ऐसी कोई साजिश पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

योगी ने कहा कि पूर्व की घटनाओं के मद्देनजर इस बार भी हम किसी साजिश से इनकार नहीं कर सकते.

योगी ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है और जहरीली शराब प्रकरण में ब्यौरा साझा करने को कहा है. उन्होंने कहा ‘‘उत्तराखंड में जहरीली शराब का एक रैकेट काम कर रहा है इसीलिए मैंने वहां के मुख्यमंत्री से बात की है.’’

उन्होंने कहा कि पड़ोस के कुशीनगर जिले में आबकारी अधिकारी, आबकारी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और बीट कांस्टेबलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से हुए दो बड़े हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है. इस मामले में 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है. उत्तर प्रदेश में कुल 64, सहारनपुर, 54 और कुशीनगर में 11 मौतों की खबर मिली है.

सहारनपुर के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि अब तक किए गए 46 पोस्टमार्टमों में 36 की मौत जहरीली शराब के सेवन से होने की पुष्टि हुई है. मेरठ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रणविजय सिंह ने कहा कि मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे 14 लोगों की हालत गंभीर है.

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उत्तराखंड के हरिद्वार में भी 32 मौतें हुई हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ लोग सात फरवरी को एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के रुड़की स्थित बालुपुर पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने जहरीली शराब का सेवन किया.

पुलिस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश से 9,269 लीटर जबकि उत्तराखंड से 1,066 लीटर जहरीली शराब जब्त की गई. उत्तर प्रदेश में कुल 215 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 297 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. उत्तराखंड में 49 मामले दर्ज किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस त्रासदी की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस और आबकारी विभाग के कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget