एक्सप्लोरर

जनता में सुरक्षा और अपराधियों में कानून का भय बनाना हमारी प्रमुख नीति- सीएम योगी

योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी है. इसके परिणामस्वरूप अब तक प्रदेश में 96 अपराधी पुलिस कार्रवाई में मारे गये हैं तथा 1631 अपराधी घायल हुए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत कर जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और अपराधियों में कानून का खौफ व्याप्त करना उनकी सरकार की प्रमुख नीति है.

योगी ने यहां रिजर्व पुलिस लाइन्स में ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ के अवसर पर कहा कि प्रदेश की आम जनता के जहन में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में कानून का डर बैठाना उनकी सरकार की अहम नीति है.

दिवाली के लिए दिल्ली सरकार की खास तैयारी, कनॉट प्लेस में होगा भव्य लेज़र शो

उन्होंने कहा कि इस वक्त प्रदेश में कोई ऐसा संगठित अपराधी नहीं है, जो जेल के बाहर घूम रहा हो. ऐसे अपराधियों को या तो जेल भेज दिया गया है या गिरफ्तारी के दौरान वे पुलिस की आत्मरक्षा में की गयी कार्रवाई में मारे गए हैं.

पुलिस की तारीफ

योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी है. इसके परिणामस्वरूप अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 96 दुर्दान्त/इनामी अपराधी पुलिस कार्रवाई में मारे गये हैं तथा 1631 अपराधी घायल हुए हैं. इस अवधि में 10252 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 6,759 इनामी हैं.

पिछले 90 सालों से हमें निशाना बनाया जा रहा : भागवत

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की इन कार्रवाइयों से सभी वर्गों विशेषकर व्यापारियों, महिलाओं और लड़कियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत 23 हजार 773 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और उनकी 200 करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्तियां जब्त की गयी हैं. अपराधियों के दिलों में कानून का डर बैठ चुका है. इसी वजह से 16985 अभियुक्त अपनी जमानत निरस्त कराकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जेल जा चुके हैं.

राज्य में कोई आतंकी घटना नहीं हुई

उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस की एसटीएफ द्वारा संगठित तथा आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही, परीक्षाओं की शुचिता भी सुनिश्चित की गई है. आतंकवादी संगठनों के विरुद्ध विभिन्न एजेन्सियों के साथ निरन्तर समन्वय से एसटीएफ ने विभिन्न आतंकी संगठनों से जुड़े कुख्यात आतंकियों को गिरफ्तार किया और इन संगठनों के स्लीपिंग माड्यूल को भी ध्वस्त कर दिया. फलस्वरूप वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य में कोई भी आतंकी घटना घटित नहीं हुई है.

क्राइम सीरियल देख खुद की किडनैपिंग का रचा ड्रामा, पत्नी से मांगी 4 लाख रुपये की फिरौती

योगी ने आशा जताई कि भविष्य में भी प्रदेश पुलिस के सभी सदस्य पूरी ईमानदारी, कर्तव्य परायणता तथा जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए, उत्तर प्रदेश की जनता के मन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने में सहयोग करेंगे. मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से भेंट भी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget