एक्सप्लोरर

वर्ग विशेष के लिए काम करती है कांग्रेस, राहुल के नामांकन में दिखे चांद-सितारे वाले झंडे- योगी

योगी ने कहा कि वायनाड में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन में चांद सितारे के झंडे दिख रहे थे. कांग्रेस वर्ग विशेष के लिए काम करती है और देश की जनता का इससे अधिक अपमान नहीं हो सकता.

बदायूं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वर्ग विशेष के लिए काम करती है और देश की जनता का इससे अधिक अपमान नहीं हो सकता. योगी ने बदायूं लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के समर्थन में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा, 'कांग्रेस के शासनकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक़ मुसलमान का है. कांग्रेस वर्ग विशेष के विकास का काम करती है. देश की जनता का इससे ज्यादा अपमान नहीं हो सकता.'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा समाप्त करने की बात कहकर आतंकवाद को बढ़ाने का काम किया है.

योगी ने कहा कि वायनाड में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन में चांद सितारे के झंडे दिख रहे थे. साथ ही सवाल किया, 'देश के टुकड़े करने वाली मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस की क्या दोस्ती है?' उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्षों के कार्यकाल में गरीबों के बैंक एकाउंट तक नहीं खुल पाये तो वे गरीबी कैसे दूर कर देंगे. उनके दावे खोखले हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर मोर्चे पर भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया है. मुलायम सिंह यादव के परिवार पर भी सीएम योगी ने निशाना साधा.

योगी ने कहा कि सपा सरकार के समय बेटियां सुरक्षित नहीं थीं. दंगे होते थे और अराजकता का माहौल था. हमने दो वर्ष के दौरान गुंडों को वहीं पहुंचा दिया, जहां उन्हें पहुंचना चाहिए. बूथ कैप्चरिंग के खिलाफ लोगों को आगाह करते हुए योगी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि उनकी पीढियां याद रखेंगी.

लोकसभा चुनाव 2019: मथुरा-वृंदावन की विधवाओं के जीवन में क्या कभी कुछ बदलाव हो पाएगा?

तस्वीरें- राहुल गांधी ने अमेठी से दाखिल किया नामांकन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी के अमेठी से पर्चा भरा, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
महाराष्ट्र: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
Thane News: मुंब्रा में बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से किशोरी की मौत, बिजली कंपनी पर FIR
ठाणे: मुंब्रा में बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से किशोरी की मौत, बिजली कंपनी पर FIR
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget