एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत में बोले UP सीएम योगी आदित्यनाथ- माइग्रेंट लेबर बड़ी चुनौती हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे सामने आज माइग्रेंट लेबर बड़ी चुनौती है.

लखनऊ: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अलग-अलग राज्य को मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे सामने आज माइग्रेंट लेबर बड़ी चुनौती है. अब तक 9 लाख से ज्यादा कामगारों और श्रमिकों को हम होम क्वॉरंटीन में भेज चुके हैं. इसमें से 7 लाख श्रमिक अपना होम क्वारंटीन कंपलीट कर चुके हैं. उनको हम नौकरी व रोजगार देने की तैयारी कर रहे हैं.

उन्होंने पिछले चार दिनों में तीन लाख से ज्यादा लोग बसों और ट्रेनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में आए हैं. निकट भविष्य में 10 लाख से ज्यादा लोग और आने हैं. 20 लाख लोगों को रोजगार देने की तैयारी के लिए हम लेबर रिफार्म लेकर आए हैं. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में 2.34 करोड़ किसानों को दो-दो हजार रुपए की दो किस्तें आ चुकी हैं. जनधन योजना में 500-500 रुपए महिलाओं के खाते में दो-दो बार आ चुके हैं. उज्जवला योजना के तहत 1.47 करोड़ लोगों को दो-दो बार रसोई गैस सिलेंडर आ चुके हैं.

उन्होंने कहा,'' लेबर रिफार्म जरूरी था, इसे लागू करना जरूरी था. ये उन्हीं जगह लागू किए जाएंगे, जहां नई यूनिट लगेंगी. इसके साथ उन पुरानी यूनिट में भी यह लागू होगा, जहां नए लेबर को रखा जा रहा है. हमने आपके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में ग्रीन जोन में स्थित उद्योगों को शुरू कर दिया है. आरेंज जोन में भी केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक शुरू किया जा रहा है.''

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 15 लाख से अधिक लेबर इस समय रोजगार पाकर काम कर रही है. हमने इमरजेंसी सर्विसेज को शुरू कर दिया है. पूरे उत्तर प्रदेश में 660 निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के रेट पर इमरजेंसी सेवाओं को शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं. ये सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं. यह सुविधा सभी 75 जिलों के सरकारी अस्पतालों में लागू किया गया है. टेली मेडिसन भी हमने शुरू कर दिया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप (प्रधानमंत्री) जो भी फैसला लेंगे. आपके सक्षम नेतृत्व में उसका पालन करते हुए हम लोग कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. अप्रैल माह में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अब तक 3.32 करोड़ कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया गया है. 1 मई 3.19 करोड़ राशन कार्डों पर 13.28 करोड़ लोगों को खाद्यान्न का वितरण किया गया. इसमें 95 लाख राशन कार्डों पर निशुल्क खाद्यान्न का वितरण शामिल है. विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत कुल 86,71,781 लाभार्थियों को दो माह की पेंशन 871.46 करोड़ रुपए जारी किए गए.

उन्होंने कहा,'' किसानों, मजदूरों एवं मंडी आदि के कर्मचारियों को कोविड-19 से पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. 15 अप्रैल से गेहूं का क्रय प्रारंभ कर 5858 सरकारी क्रय केंद्र के माध्यम से अब तक 2,26,461 किसानों से कुल 120.52 लाख कुंतल गेहूं की खरीद की गई. इसके अतिरिक्त मंडी से 41.87 लाख कुंतल गेहूं की खरीद की गई है. प्रदेश में 5029 गोसंरक्षण केंद्र/स्थलों को संचालित कर 4.89 लाख निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया गया. इनके लिए चारे एवं भूसे की आपूर्ति सभी जनपदों में सुनिश्चित की गई. 2461 भूसा बैंकों की स्थापना की गई है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget