एक्सप्लोरर

कबीर की मजार पर सीएम योगी आदित्यनाथ का टोपी पहनने से इनकार

दरअसल संत कबीर की मजार पर पहुंचे सीएम योगी को जब मजार के संरक्षक ने टोपी पहनानी चाही तो सीएम योगी ने साफ मना कर दिया. जिससे विवाद खड़ा हो गया. हालांकि बाद में संरक्षक खादिम हुसैन ने पूरे विवाद पर सफाई भी दी.

संतकबीरनगर: संतकबीरनगर जिले में पीएम मोदी के दौरे से पहले कल तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी ने नए विवाद को जन्म दे दिया. दरअसल संत कबीर की मजार पर पहुंचे सीएम योगी को जब मजार के संरक्षक ने टोपी पहनानी चाही तो सीएम योगी ने साफ मना कर दिया. जिससे विवाद खड़ा हो गया. हालांकि बाद में संरक्षक खादिम हुसैन ने पूरे विवाद पर सफाई भी दी. आप देख सकते हैं कैसे सीएम योगी मुस्कराकर टोपी पहनने से इनकार कर दिया और टोपी लौटा दी. इससे पहले पीएम मोदी भी जब सीएम थे तो उन्होंने मुस्लिम टोपी पहनने से इंकार कर दिया था.

विवाद के बाद कबीर की मजार के संरक्षक खादिम अंसारी ने कहा विवाद की कोई वजह नहीं है. सीएम योगी ने कहा मैं टोपी नहीं पहनना चाहता. उन्होंने मुस्कुरा कर टोपी लौटा दी.

कुंभ मेले में सियासी धमाका करने की तैयारी में तोगड़िया, मोदी के खिलाफ बना सकते हैं गठबंधन

बता दें कि संत कबीर की स्मृतियों को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से यह कवायद शुरू की गई है. उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले में स्थित संत कबीर के निर्वाण स्थल मगहर में जल्द ही एक अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान बनाया जाएगा. कबीर की स्मृतियों को एक अकादमी में संरक्षित किया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक उससे अवगत हो सकें.

संत कबीर के जीवन दर्शन पर केंद्रित होगी अकादमी

संत कबीरनगर के मगहर में बनने वाली यह अकादमी संत कबीर के जीवन दर्शन पर केंद्रित होगी. राज्य पुरातत्व विभाग की देखरेख में 17 एकड़ में इसका निर्माण कराया जाएगा. पर्यटन विभाग इसकी नोडल एजेंसी होगा.

पर्यटन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इस महीने के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास कर सकते हैं. लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस अकादमी में इंटरप्रिटेशन सेंटर, प्रदर्शनी गैलरी के अलावा 300 दर्शकों की क्षमता वाले एक सभागार का भी निर्माण किया जाएगा.

सरकार को आई कबीर की याद, निर्वाण स्थल मगहर में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय शोध केंद्र

इसके अलावा इस अकादमी में पुस्तकालय, प्रशासनिक भवन, छात्रावास, कर्मचारी भवन का निर्माण भी कराया जाएगा. अकादमी की जमीन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंजूरी दे दी थी.

बनाया जाएगा स्पिरिचुअल सर्किट

राज्य पुरातत्व विभाग के निदेशक ए.के. सिंह के अनुसार, संत कबीर के स्मारक से उत्तर 8.118 एकड़ क्षेत्र पर पर्यटन मंत्रालय की ओर से एक स्पिरिचुअल सर्किट भी बनाया जाएगा. इस योजना के तहत देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आमी नदी के घाट का विकास, पब्लिक कन्वेंशन सेंटर और पाथवे निर्माण के अलावा 'साउंड एंड लाइट शो' का भी इंतजाम किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget