एक्सप्लोरर

CM योगी ने ली डॉक्टरों की क्लास, कहा- पैसे नहीं दुआओं के लिए काम करें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के डॉक्टरों की कार्यशैली के लिए उन्हें सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि प्रदेश में जांच के नाम पर लूट मची है, कई डॉक्टर गैंग की तरह काम कर रहे हैं. उन्होंने डॉक्टरों से कहा, "डॉक्टरों में मरीजों के प्रति संवेदनशीलता आवश्यक है. प्रेम से बोलने पर आधी बीमारी गायब हो जाती है. डॉक्टर पैसे के लिए नहीं बल्कि दुआ के लिए काम करें." साथ ही कहा कि सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस न करें.

सूबे में बनाए जाएंगे 25 मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री बुधवार को राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) में नए वेंटीलेटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे. उन्होंने यहां 56 नए वेंटीलेटर का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदेश सरकार अगले पांच सालों में छह एम्स के स्तर के अस्पताल खोलेगी. इसके साथ ही सूबे में 25 मेडिकल कॉलेज भी बनाए जाएंगे. चिकित्सा के क्षेत्र में केंद्र से मिलने वाले बजट को हर हालत में 31 मार्च तक खर्च कर लिया जाना चाहिए."

डॉक्टरों को करनी चाहिए गरीबों की मदद

मुख्यमंत्री ने कहा, "डॉक्टरों को गरीबों की मदद करनी चाहिए. हो सकता है कि गरीबों से पैसा नहीं मिले, लेकिन दुआ जरूर मिलेगी. दुआओं का बहुत असर होता है. यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अंतिम व्यक्ति को भी इलाज मिले."

उन्होंने कहा कि यूपी में जांच के नाम पर लूट मची हुई है. यहां कई डॉक्टर गैंग की तरह काम कर रहे हैं. योगी ने डॉक्टरों को नसीहत देते हुए कहा कि डॉक्टरों को गैंग की तरह काम नहीं करना चाहिए.

यूपी में पांच लाख डॉक्टरों की जरूरत

योगी ने कहा कि यूपी में मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की काफी कमी है. यूपी में पांच लाख डॉक्टरों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीएचसी और पीएचसी में रात में डॉक्टर नहीं रुकते हैं. सरकारी अस्पतालों के वेंटीलेटर काम नहीं करते हैं.

योगी ने कहा, "अच्छे डॉक्टरों को सैफई शिफ्ट कर दिया गया है और कुछ को कन्नौज भेज दिया गया. बीते पांच सालों में हमारे गोरखपुर के कई अच्छे चिकित्सकों को सैफई भेज दिया गया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्षों की तपस्या रंग लाई, 15 वर्षीय इलेषा सिंह का प्रथम कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम् संपन्न
वर्षों की तपस्या रंग लाई, 15 वर्षीय इलेषा सिंह का प्रथम कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम् संपन्न
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget