एक्सप्लोरर

यूपी: CM योगी ने दी BJP कार्यकर्ताओं को चेतावनी, कहा- हाथ में न लें कानून

बस्ती: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बस्ती जिले में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस मौके पर सीएम योगी ने अफसरों से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वह कानून अपने हाथ में न लें.

यूपी: CM योगी ने दी BJP कार्यकर्ताओं को चेतावनी, कहा- हाथ में न लें कानूनविकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए बस्ती पहुंचे थे. जहां उन्होंने मंडल के सभी पुलिस अफसरों और सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और यूपी सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को लेकर उनसे फीडबैक भी ली.

डीएम और एसपी को सबसे अधिक सतर्क रहने की हिदायत

कमिश्नर ऑफिस के सभागार में मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी को सबसे अधिक सतर्क रहने की हिदायत दी. सीएम के औचक दौरे को लेकर जिला अस्पताल और कैली अस्पताल के कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ इंतेजार करते रहे लेकिन एक घंटे की देरी से मीटिंग में पहुंचे सीएम वहां नहीं जा सके.

सीएम योगी ने BJP कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी

समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी डाक बंगले में कार्यकर्ताओं के साथ भी बातचीत की. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वह कानून को अपने हाथ में न लें.

पूर्वांचल के दौरे पर हैं योगी आदित्यनाथ

इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में थे. सुबह-सुबह गोरखनाथ मंदीर में योगी ने देश प्रदेश और समाज की भलाई के लिए गोरखनाथ मंदिर में दर्जन भर पंडितों के साथ रुद्राभिषेक किया, देवी की पूजा की औरगुरु से भी आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने गौसेवा भी की. आपको बता दें कि योगी शुक्रवार से ही पूर्वांचल के दौरे पर हैं.

यूपी: CM योगी ने दी BJP कार्यकर्ताओं को चेतावनी, कहा- हाथ में न लें कानून

यूपी: योगी ने गोरखपुर में सुनीं जनसमस्याएं, दिए कई निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने विधायकों को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. गोरखपुर पहुंचे योगी ने जनता दरबार के बाद सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से भेंट की. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक डॉ़ राधामोहन दास अग्रवाल के साथ ही साथ बीजेपी के जिले के सभी विधायक शामिल थे. इनके साथ महापौर सत्या पांडेय, सांसद कमलेश पासवान भी मिले.

मुख्यमंत्री ने विधायकों से क्षेत्र की समस्याएं पूछी और विकास की कार्ययोजना बनाने को कहा. उन्होंने कहा कि विकास के कार्य हों या कानून-व्यवस्था की, सुधार दिखना चाहिए. जनता को एहसास होना चाहिए कि सरकार बदली है.इस दौरान सभी विधायकों ने उनसे क्षेत्रीय समस्याएं बताईं. योगी ने बैठक के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था हर हाल में सुधारें. अपराधों पर नियंत्रण करें और अपराधियों के खिलाफ हर स्तर पर कठोर कार्रवाई करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget