एक्सप्लोरर

सीएम ने किया 41 वैज्ञानिकों को सम्मानित, कहा- देश की हर प्राचीन विधा वैज्ञानिकता से युक्त

योगी ने कहा, 'हमारे देश की हर प्राचीन विधा वैज्ञानिकता से युक्त है. परम्परागत ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय और संगम से हम सभी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं.'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विज्ञान का जीवन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है और वर्तमान सरकार ने हमेशा ही प्रतिभाओं को सम्मानित करने का काम किया है. मुख्यमंत्री यहां लोक भवन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में आयोजित वैज्ञानिक सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्ष 2014-15 और वर्ष 2015-16 के लिए 41 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया. इन वैज्ञानिकों को विज्ञान गौरव सम्मान, विज्ञान रत्न सम्मान, युवा वैज्ञानिक सम्मान, बाल वैज्ञानिक सम्मान, विज्ञान शिक्षक सम्मान एवं नव अन्वेषक सम्मान से नवाजा गया. योगी ने कहा, 'जो समाज तकनीक के प्रति जितना जागरूक होगा, वह उतना ही उन्नत होगा. हमारे देश की हर प्राचीन विधा वैज्ञानिकता से युक्त है. विज्ञान का वास्तविक उद्देश्य आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ ही, मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है. परम्परागत ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय और संगम से हम सभी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं.' उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार तकनीक को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है जिसका परिणाम रहा है कि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में एक नयापन आया है. खेती-किसानी को पहली बार विज्ञान से जोड़ा गया है. इसके तहत किसानों को भू स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किये जा रहे हैं, जिससे हमारी भूमि की उर्वरता बढ़े. उन्होंने कहा कि तकनीक जितनी सस्ती होगी, उतनी ही जनोपयोगी होगी. वैज्ञानिकों से आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ठोस कचरे को ऊर्जा में बदलने का काम करें, जिससे भारत के डीजल व पेट्रोल में होने वाले विदेशी व्यय को कम किया जा सके. वर्तमान में ठोस कचरा वास्तव में ठोस संपदा है. आवश्यकता है कि ठोस कचरे का प्रबन्धन वैकल्पिक ऊर्जा सहित अन्य उपयोगी उत्पादों के स्रोत के रूप में किया जाए. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर ऊर्जा सम्बन्धी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है. वैज्ञानिक आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में क्या कर सकते हैं, इस पर भी अन्वेषण की आवश्यकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
Jharkhand Protest Live: रांची में फिर लाठीचार्ज, छात्र ने कहा- महिलाओं को कपड़े फाड़कर पीटा गया
Live: रांची में फिर लाठीचार्ज, छात्र ने कहा- महिलाओं को कपड़े फाड़कर पीटा गया
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget