एक्सप्लोरर

सपा-बसपा सरकारों के पास गरीबी को हटाने के लिए कोई एजेंडा नहीं था: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वर्णयुग की शुरूआत हुई है. उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में विश्व की तीन प्रगतिशील अर्थव्यवस्था वाले देशों में भारत का नाम शामिल होना गौरव की बात है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वर्णयुग की शुरूआत हुई है. उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में विश्व की तीन प्रगतिशील अर्थव्यवस्था वाले देशों में भारत का नाम शामिल होना गौरव की बात है. उन्होंने कहा आज कुछ लोग भ्रम का वातावरण बनाकर देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं. कोई भी व्यक्ति या जाति तभी मजबूत होगी जब देश मजबूत होगा, अगर देश कमजोर होगा तो जाति और व्यक्ति भी कमजोर होंगे. पूर्ववर्ती सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों में गरीबी राजनीतिक मुद्दा तो थी लेकिन गरीबी को हटाने के लिए इन सरकारों के पास कोई एजेंडा नहीं था. अमेठी में राहुल ने राफेल पर पीएम मोदी को घेरा, कहा- वो मेरी आखों में नहीं देख सके मुख्यमंत्री पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा स्थानीय विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित की जा रही सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज के प्रतिनिधियों की बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि आप महान सम्राट अशोक की उस महान पंरपरा के अनुयायी हैं जिनके कालखण्ड में भारत स्वर्णयुग की शुरूआत हुई थी. क्या बीजेपी का ये बड़ा दांव महागठबंधन को कर देगा फेल, विपक्षी खेमे में खलबली उन्होंने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में गौरव व सम्मान बढ़ा. इससे भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया. वास्तव में विदेश में न सिर्फ प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का सम्मान हुआ बल्कि 125 करोड़ भारतवासियों का सम्मान हुआ. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव को देश में मजबूत नहीं मजबूर प्रधानमंत्री चाहिए. इसीलिए सपा-बसपा जैसे दल कांग्रेस के साथ गलबहियां करके नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए कुचक्र रच रहे हैं. आज कांग्रेस सिमट गई है, सपा-बसपा का अता-पता नहीं है. राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कर्मियों से बहस के बाद कांस्टेबल को हटाया उन्होंने कहा कि मायावती दलितों का भला नहीं कर सकती और न ही जाति धर्म के आधार पर सत्ता का राजनीतिककरण करने वाली समाजवादी पार्टी गरीबों का कल्याण कर सकती है. लगभग डेढ़ दशक के सपा-बसपा के कार्यकाल में पूरे प्रदेश के प्रशासनिक व्यवस्था की हालत खराब हो गई. सपा-बसपा के राज्य में भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और गुण्डों का राज चल रहा था. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में केवल पांच जिलों में विकास होता था लेकिन प्रदेश में योगी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार सभी 75 जिलों में विकास कार्य करा रही है. आज पूरे प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं. प्रदेश के 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रूपये की कर्जमाफी का काम प्रदेश सरकार ने किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget