एक्सप्लोरर

हमारे वोट बैंक में कोई सेंध नहीं लगा सकता: सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा कि प्रदेश की जनता खराब कानून व्यवस्था और जोड़तोड़ की राजनीति से परेशान रही है. लेकिन हमें अब जनता को इससे निजात दिलानी है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे वोटबैंक में कोई सेंध नहीं लगा सकता. प्रदेश की 22 करोड़ जनता हमारा साथ देगी. जैसे विधानसभा चुनाव में दिया था.. और वो हमारे साथ है. संगठन का काम अलग है और सरकार का काम अलग है. सरकार के रूप में आप पार्टी के नाम पर योजना नहीं शुरू कर सकते, ये लोकतंत्र का मजाक है.

मुख्यमंत्री ने यह विचार रविवार को एबीपी न्यूज द्वारा आयोजित 'शिखर सम्मेलन' कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई सरकार एक साल से भी कम समय में लोगों को घर देने में कामयाब हो रही है. गरीबों को आवास योजना की योजना का सही प्रकार से क्रियान्वयन हो रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार के एजेंडा में किसान शामिल हैं. हमने गेहूं की फसल की खरीद और गन्ने की फसल की खरीद कर किसानों के लिए काम किया. योगी ने कहा कि प्रदेश की जनता खराब कानून व्यवस्था और जोड़तोड़ की राजनीति से परेशान रही है. लेकिन हमें अब जनता को इससे निजात दिलानी है.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को भी बहाल करने में कामयाब हुई है. अपराधी कानून के भय से अब राज्य से पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं और कर भी रहे हैं.

योगी ने कहा कि मायावती-अखिलेश यादव गठबंधन नहीं है बल्कि सौदेबाजी है. हम हर प्रकार से इसके लिए तैयार हैं लेकिन पहले मायावती-अखिलेश अपना नेता तैयार करें. राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट हर दिन सुनवाई की बात कर रहा है. हमें कोर्ट पर यकीन रखना चाहिए. राम जन्मभूमि का मुद्दा राजनीतिक नहीं आस्था का मुद्दा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1200 से ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं और एक भी गलत नहीं. अगर सामने से गोली चल रही है तो पुलिस भी गोली चलाएगी. हम पुलिस को हाथ बांधकर खड़ा होने के लिए नहीं कह सकते. उन्होंने कहा कि कासगंज को दंगा नहीं कहा जा सकता. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के एक साल के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हमारी सरकार के दौरान प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हो सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget