एक्सप्लोरर

यूपी निकाय चुनाव: कल अंतिम चरण में 26 जिलों में होगी वोटिंग

तीसरे चरण में पांच नगर निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 152 नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं. इस चुनाव में कुल 94,05,122 लाख मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के अंतिम और तीसरे चरण के लिए प्रदेश के 26 जिलों में बुधवार को मतदान होगा. तीसरे चरण के मतदान के लिए आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. तीसरे चरण के नगर निकाय चुनाव में सोमवार की शाम पांच बजे प्रचार खत्म हो गया और जिलों में शराब की दुकानें भी बंद हो गईं. 26 जिलों के 233 नगरीय निकायों के 4,532 पदों के लिए 28,135 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

तीसरे चरण में पांच नगर निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 152 नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं. इस चुनाव में कुल 94,05,122 लाख मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें 53.09 प्रतिशत पुरुष और 46.90 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं. इस चुनाव में 1,58,894 लाख पोलिंग कर्मियों की तैनाती की गई है. बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए 3,599 मतदान केंद्र और 10,817 मतदान स्थल बनाए हैं.

29 नवंबर को सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फीरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर व मिर्जापुर में मतदान होगा.

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर तीसरे चरण के चुनाव में 40 कंपनी सेंट्रल पैरामिल्रिटी फोर्स और 71 कंपनी पीएसी बल की तैनाती की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget