एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने अयोध्या से किया चुनावी अभियान का आगाज, साधु-संतों से मांगी मदद

योगी ने अयोध्या में बीजेपी को जिताने के लिये साधु-संतों से अपील की और कहा कि अयोध्या की पहचान आपसे है और आपकी पहचान अयोध्या से है.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगरीय निकायों के आगामी चुनाव के लिये आज धार्मिक नगरी अयोध्या से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की और बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने के लिये साधु-संतों से मदद मांगी. मुख्यमंत्री ने नगरीय निकाय चुनाव के लिये आयोजित अपनी पहली रैली में कहा, ‘‘अयोध्या ऐसा नगर है, जहां पहली बार नगरीय निकाय के चुनाव होने जा रहे हैं. अयोध्या में पहले चरण में मतदान होगा और मैं बधाई देना चाहूंगा कि अयोध्या में पहली चुनावी रैली हो रही है.’’ राम मंदिर: अखाड़ा परिषद-शिया वक्फ बोर्ड में बनी सहमति, श्री श्री जाएंगे अयोध्या योगी ने अयोध्या में बीजेपी को जिताने के लिये साधु-संतों से अपील की और कहा, ‘‘अयोध्या की पहचान आपसे है और आपकी पहचान अयोध्या से है. आप सभी से मेरी विनती है कि जनता से बड़ी संख्या में वोट की अपील करें, ताकि अयोध्या नगर निगम में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिले.’’ सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अयोध्या के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया. प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अयोध्या को अब 24 घंटे बिजली मिल रही है. पिछली सरकार के कार्यकाल में यहां बिजली नहीं आती थी. योगी ने कहा कि अयोध्या को अन्तरराष्ट्रीय पहचान दिलायी जाएगी. पूरी दुनिया में अयोध्या को मंदिरों के शहर के रूप में जाना जाता है. यहां साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय की सुविधा, घाटों की सफाई, सरयू नदी की आरती होनी चाहिये और उसमें कचरा नहीं डाला जाना चाहिये. हम इसके लिये एक रोडमैप लेकर आये हैं. अयोध्या ने दुनिया को दीपावली का त्यौहार दिया- योगी उन्होंने कहा कि अयोध्या ने दुनिया को दीपावली का त्यौहार दिया लेकिन अयोध्या से ही दीवाली गायब हो गयी. इसलिये हमारी पूरी सरकार ने इस बार खुद अयोध्या में दीपावली मनायी. हमने अयोध्या में पहले ही 137 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रख दी है. निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद कई और कार्यक्रम भी चलाए जायेंगे. नगरीय निकाय चुनावों के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की करीब 30 प्रतिशत जनता 653 नगर निकायों में निवास करती है और वह अपनी मूलभूत जरूरतों के लिये निकाय प्रशासन पर निर्भर करती है. ऐसे में हमें नगरी स्थानीय निकायों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना होगा.’’ पिछले 15 सालों में हुआ जनता के धन का दुरुपयोग- योगी प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों के दौरान जनता के धन का जिस तरह दुरुपयोग किया गया है, उससे नगरीय निकायों का विकास थम चुका है. लोग आम जरूरतों की चीजों से वंचित रहे. मैं आप लोगों को यही चीजें बताने आया हूं. मुख्यमंत्री ने जनता से वोट की अपील करते हुए कहा, ‘‘आपके पास मौका है. आप चाहें तो जनता के धन को अयोध्या को चमकाने में इस्तेमाल किया जा सकता है और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लायी जा सकती है.’’ विकास के लिये आबंटित धन को आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर जिले में कम से कम एक नगरीय निकाय को ‘दीनदयाल उपाध्याय नगर निकाय‘ बनाने की दिशा में काम कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget