एक्सप्लोरर

यूपी: दरवेश यादव हत्याकांड मामले में 3 के खिलाफ केस दर्ज, हत्यारे ने खुद को भी मार ली गोली

बता दें कि राज्य भर के वकीलों ने शुक्रवार को बार काउंसिल प्रमुख के सम्मान में काम नहीं करने का फैसला किया है. इस बीच, दरवेश यादव और मनीष शर्मा के बीच तल्ख रिश्ते को हत्या के पीछे का मकसद माना जा रहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या मामले में उनके भतीजे सनी यादव ने मनीष शर्मा, उसकी पत्नी वंदना और एक अन्य वकील विनीत गुलेचा को आरोपी के रूप में नामित किया है.

मृतक दरवेश बार काउंसिल की पहली महिला प्रमुख थी, जिनकी बुधवार को एक वकील के चैंबर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

वकील मनीष शर्मा ने बुधवार को दरवेश यादव पर गोलियां चलाईं, उसने बाद में खुद को सिर में गोली मार ली और उसे गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

राज्य भर के वकीलों ने शुक्रवार को बार काउंसिल प्रमुख के सम्मान में काम नहीं करने का फैसला किया है. इस बीच, दरवेश यादव और मनीष शर्मा के बीच तल्ख रिश्ते को हत्या के पीछे का मकसद माना जा रहा है.

दोनों ने 2004 में वकालत की प्रैक्टिस शुरू की थी और कोर्ट में दोनों का एक ही चैंबर था.

बुधवार देर रात एफआईआर दर्ज कराने वाले सनी यादव के मुताबिक, दरवेश यादव अक्सर शर्मा को उनके करियर में मदद करती थीं और उसे पैसे, कार और आभूषण देती थीं.

सनी ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा, "कुछ महीने पहले, जब दरवेश यादव ने शर्मा से अपने पैसे मांगे, तो उसकी पत्नी वंदना ने दरवेश यादव को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. मनीष शर्मा ने दरवेश के चैंबर पर कब्जा कर लिया था और उन्हें अन्य वकीलों के चैंबर से काम करना शुरू करना पड़ा था."

हत्या से ठीक पहले दरवेश साथी वकील अरविंद कुमार मिश्रा के चैंबर में बैठी थी, जहां शर्मा ने उनके साथ बहसबाजी की और फिर तीन गोलियां चलाकर कर उनकी हत्या कर दी. इसके बाद शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली.

सनी यादव ने पत्रकारों को बताया कि एक अन्य वकील विनीत गुलेचा मास्टरमाइंड हैं और इस अपराध का कारण ईष्र्या है. सनी ने कहा, "दरवेश की बढ़ती लोकप्रियता से गुलेचा को जलन होती थी और हत्या के लिए उसने मनीष शर्मा का इस्तेमाल किया."

इस बीच, उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक के गुरुवार को मृतका दरवेश को श्रद्धांजलि देने के लिए एटा में होने की उम्मीद है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी दोपहर बाद एटा पहुंचने और दरवेश के परिवार से मिलने का कार्यक्रम है.

यादव परिवार में सुलह की उम्मीदें धूमिल, शिवपाल कर चुके हैं इनकार, अखिलेश भी नहीं हैं तैयार

यूपी: बादलों की आवाजाही से कम हुई तपिश, अगले चौबीस घंटे में हो सकती है बारिश

यूपी: बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
हिमाचल: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
Jharkhand Protest Live: CM सोरेन की छात्रों से अपील- बहकावे में न आएं, 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
Live: CM सोरेन की छात्रों से अपील- बहकावे में न आएं, 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के अभिजीत दीपके, पूछा ये सवाल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget