एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: घोसी में बीजेपी को अपनी सीट बचाने की चुनौती, त्रिकोणीय होगा मुकाबला

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना तय किया गया था, क्योंकि इन सीटों के मौजूदा विधायक लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं.

घोसी: उत्तर प्रदेश की घोसी सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद रिक्त हुई है, इस कारण यहां उपचुनाव होने जा रहा है. यह बीजेपी की प्रतिष्ठा से जुड़ी सीट बन गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) से चुनाव लड़ रहे सुधाकार सिंह का पर्चा रद्द हो जाने से मुकाबला अब बीजेपी, बसपा और कांग्रेस के बीच है.

हालांकि सपा की ओर लड़ रहे सुधाकर सिंह अब पार्टी के निर्दलीय उम्मीदवार हैं. उन्हें पार्टी का पूरा समर्थन भी है, इसलिए सपा को भी मुकाबले में माना जा सकता है. विपक्षी दल इस बार चुनाव जीतकर खोया जनाधार वापस करने फिराक में हैं, तो बीजेपी को अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है.

भारतीय जनता पार्टी ने यहां से सब्जी विक्रेता के बेटे पूर्व सभासद विजय राजभर पर दांव खेला है. विजय राजभर मूल रूप से मऊ शहर के सहादतपुरा मोहल्ले के निवासी हैं. इनके पिता नंदलाल राजभर आजमगढ़ मोड़ स्थित ओवर ब्रिज के नीचे सब्जी की दुकान लगाते हैं. ऐसे में इनकी समान्य कार्यकर्ता के कारण विधानसभा में पूछ बढ़ी है.

सुधाकर सिंह इसके पूर्व दो बार विधायक रह चुके हैं. सुधाकर सिंह नत्थूपुर विधानसभा क्षेत्र से 1997 में सपा से विधायक चुने गए थे. साल 2012 में घोसी विधानसभा क्षेत्र से सपा से चुनाव जीत चुके हैं. इस बार भी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में है. सपा की तरफ से उनका पर्चा रद्द हो गया है.

बसपा ने इस बार मुस्लिम दलित का कार्ड खेलते हुए अब्दुल कय्यूम को अपना प्रत्याशी बनाया है. इनकी पत्नी साकिया खातून यहां से चेयरमैन हैं. कय्यूम यहां से समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं. वह निजी एंबुलेंस, मुफ्त पानी जैसे अनेक काम करके जनता के बीच अपनी उपास्थिति दर्ज कराते रहे हैं. कांग्रेस ने यहां पर पिछड़ा कार्ड खेलते हुए राजमंगल यादव को प्रत्याशी बनाया है.

मऊ के राजनीतिक जानकर संजय मिश्रा ने बताया कि फागू चौहान के बिहार का राज्यपाल बनने से यह सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई है. उधर, सपा का सिंबल न मिलने से मतदताओं में 'कनफ्यूजन' जैसे हालात रहने वाले हैं. अभी तक यह लड़ाई बीजेपी और बसपा के बीच दिख रही है.

उन्होंने कहा कि बसपा ने इस सीट पर दलित और मुस्लिम कार्ड खेलकर अपना प्रत्याशी उतारा है. लेकिन मुस्लिम वोट भी बांटेगा, क्योंकि यहां से मुख्तार अंसारी के बेटे भी टिकट चाह रहे थे. उन्हें नहीं मिला है. उनका भी बर्चस्व यहां पर है. चौहान और राजभर की संख्या यहां पर बहुतायत है. यह भी प्रत्याशी को हराने-जिताने में भूमिका अदा करते हैं. वर्तमान में ये लोग बीजेपी के पक्ष में ही जाते दिख रहे हैं. सपा के प्रत्याशी पुराने हैं और जमीन पर उनकी पकड़ भी है, लेकिन सिंबल न मिलना उनका बड़ा नुकसान कर रहा है.

मिश्रा ने बताया कि बसपा, बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी नए हैं. कांग्रेस का चूंकि यहां पर कोई वोट बैंक नहीं है, इसलिए यहां पर सीधी लड़ाई बसपा और बीजेपी के बीच है.

उन्होंने बताया कि घोसी विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 423952 है, जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 228854 और महिला मतदाता की संख्या 195094 हैं.

वर्ष 2017 में हुए चुनाव में मतदाताओं ने बीजेपी प्रत्याशी फागू चौहान ने बसपा के अब्बास अंसारी को 7003 मतों से हराया था. वह मंत्री तो न बने पर बिहार का राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त हुआ. अब देखना यह कि इस उपचुनाव में मतदाता क्या निर्णय लेते हैं. अलबत्ता इस जीत से बीजेपी की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, पर प्रतिष्ठा अवश्य धूमिल होगी.

घोसी के एक किसान ने बताया, "यहां की गन्ना मिल बदहाल हालत में है. इसके लिए किसानों को आए दिन आंदोलन करना पड़ता है. इतनी सरकारें बनीं, पर किसी ने सुध नहीं ली है. इस बार हम लोग उसी को वोट देंगे, जो हमारी मिल को दुरुस्त करने का वादा करेगा."

घोसी विधानसभा के समाजसेवी कृपाशंकर को यहां के सौर ऊर्जा प्लांट की जर्जर हालत को लेकर दुखी है, लेकिन उन्हें बीजेपी से उम्मीद है. इस कारण उनका कहना है कि बीजेपी यहां पर जीत दर्ज करेगी.

रहमतुल्ला का कहना है कि लोग जाति, धर्म और मजहब के नाम पर लड़ रहे हैं. लेकिन रोजी रोजगार की बात कोई नहीं करता है. बुनकर बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण बुनकरों के हितों में चुनावी वादा तो जरूर किया जाता है, लेकिन उसे अभी तक कोई करता दिखा नहीं है.

रमेशचंद्र निषाद का कहना है, "बीजेपी ने पिछड़ों के लिए काफी काम किया है. हमारा प्रत्याशी भी गरीब और सामान्य है, हमारी सुनेगा. सपा के विधायक दो बार रह चुके हैं. उनको इस बार सिंबल भी नहीं मिला है. उनकी पार्टी में आपसी कलह है."

इन सीटों पर होना है चुनाव उत्तर प्रदेश की लखनऊ कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, सहारनपुर की गंगोह, अलीगढ़ की इगलास, रामपुर, कानपुर की गोविंदनगर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, मऊ की घोसी और अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं.

हमीरपुर उपचुनाव परिणाम बीजेपी के युवराज सिंह को कुल 74409 मिले. वोट शेयर के हिसाब से ये 38.55 फीसदी है. वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 56542 वोट मिले जो 29.29 फीसदी वोट शेयर है. बीएसपी के उम्मीदवार को 14.92 वोट शेयर के साथ कुल 28798 वोट मिले. वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार ने 8.34 वोट शेयर के साथ कुल 16097 वोट हासिल किए.

यूपी: पुलिस उत्पीड़न से परेशान महिला ने खून से लिखा सीएम योगी को पत्र, लगाई इंसाफ की गुहार

यूपी: संगम नगरी में है मां का अनोखा स्वरूप, जहां मूर्ति की जगह होती है पालने की पूजा

यूपी: विदेश जाने वाले अधिकारी को सीएम योगी के सामने देना होगा प्रजेंटेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget