एक्सप्लोरर

यूपी: सोनभद्र पर बोलीं मायावती- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें सपा और कांग्रेस

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि अब इस घटना को लेकर सपा एवं कांग्रेस के नेताओं को घड़ियाली आंसू बहाने की बजाय वहां पीड़ित आदिवासियों को, उनकी जमीन वापिस दिलाने के लिए आगे आना चाहिये तो यह सही होगा.

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोनभद्र में उम्भा गांव के दौरे के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को कहा कि सपा और कांग्रेस को घड़ियाली आंसू बहाने की बजाय वहां के पीड़ित आदिवासियों की जमीन वापस दिलाने में मदद करनी चाहिए.

मायावती ने टवीट किया, 'सोनभद्र कांड के पीड़ित आदिवासियों के मुताबिक पहले कांग्रेस और फिर सपा के भू-माफियाओं ने इनकी जमीन हड़प ली, जिसका विरोध करने पर, इनके कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया.'

उन्होंने कहा, 'अब इस घटना को लेकर सपा एवं कांग्रेस के नेताओं को घड़ियाली आंसू बहाने की बजाय वहां पीड़ित आदिवासियों को, उनकी जमीन वापिस दिलाने के लिए आगे आना चाहिये तो यह सही होगा.'

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को भी इस मामले में सख्त कदम उठाकर वहां आदिवासियों को उनकी जमीन वापिस करानी चाहिये. बसपा फिर से यह मांग करती है.

इससे पहले एक अन्य टवीट में मायावती ने सीबीएसई द्वारा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा शुल्क में बढोतरी को वापस लेने की मांग की थी.

मायावती ने कहा थी, 'अभी हाल ही में सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं के लिये परीक्षा शुल्क में जो 24 गुना तक बढ़ोतरी की है, जिसके तहत अब एससी-एसटी छात्रों को 50 रुपये के बजाय 1200 रुपये देने होंगे.'

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सामान्य वर्ग के छात्रों के शुल्क में भी दोगुनी वृद्धि की गई है. यह अति दुर्भाग्यपूर्ण, जातिवादी एवं गरीब विरोधी फैसला है. सीबीएसई इसे तुरन्त वापिस ले.

DAY 5: रामलला के वकील ने SC से कहा- हिंदुओं के लिए पूरा जन्मस्थान पूज्य, देवता का बंटवारा नहीं हो सकता

प्रियंका गांधी से 370 को लेकर सवाल पूछने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, ABP गंगा के रिपोर्टर से की बदसलूकी

गोऱखपुर: रक्षाबंधन से पहले दिखी गंगा-जमुनी तहजीब‍ की झलक, मुस्लिम भाइयों ने हिन्‍दू बहनों से बंधवाई राखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget