एक्सप्लोरर

UP Board Result 2020: हाईस्कूल और इंटर में लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें- टॉपर की लिस्ट

UP Board Result 2020: पहली बार यूपी बोर्ड की परंपरा टूटने जा रही है. आज पहली बार प्रयागराज की बजाय लखनऊ से यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी होगा इसके पहले रिजल्ट प्रयागराज से घोषित होते रहे हैं.

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा: कोरोना काल में यूपी बोर्ड की सालों पुरानी परंपरा टूट गई है. यूपी बोर्ड के इतिहास में पहली बार  हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का लखनऊ से जारी किया गया है. यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ के लोकभवन से रिजल्ट जारी करते बताया कि पिछले साल से बेहतर रिजल्ट रहा है. बता दें कि इससे पहले तक यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से ही जारी होते थे.

लड़कियों ने मारी बाजी

इस बार हाईस्कूल का रिजल्ट 83.31 फीसदी रहा.  हाईस्कूल में 89.88  फीसदी लड़की और 87.29 फीसदी लड़के पास हुए हैं. 12वीं में 74.63 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए. 68.88 फीसदी लड़कों और 81.26 फीसदी लड़कियां पास हुई.

हाईस्कूल टॉपर

बागपत के श्रीराम एसएम अंतर कॉलेज बड़ौत की रिया जैन ने हाईस्कूल में टॉप किया है. रिया ने 96.67% नंबरों के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है. हाई लखपेड़ाबाग बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा 95.83% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वो श्री साईं इंटर कॉलेज के छात्र हैं. बाराबंकी के सद्भावना इंटर कॉलेज के योगेश प्रताप सिंह 95.33% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

इंटरमीडिएट टॉपर

श्रीराम एसएम अंतर कॉलेज बड़ौत बागपत के अनुराग मलिक 97% अंकों के साथ 12वीं में टॉप पर रहे. प्रयागराज के एसपी इंटर क़लेज सिकरो की  प्रांजल सिंह 96% अंकों के साथ दूसरे और श्री गोपाल इंटर कॉलेज औरैया के उत्कर्ष शुक्ला 94.80 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

पिछले साल से रिजल्ट की तुलना 10वीं रिजल्ट 80.07%- 2019 83.31%- 2020 12वीं रिजल्ट 70.06%- 2019 74.63%- 2020

पिछले साल से बेहतर रिजल्ट: दिनेश शर्मा

रिजल्ट जारी करते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि 1923 में बोर्ड की जब शुरुआत हुई तो इंटर में 5 और हाईस्कूल में 5500 परीक्षार्थी थे. उन्होंने बताया कि इस साल 5610819 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इनमें से 5257135 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. उन्होंने बताया कि पिछले साल से बेहतर रिजल्ट रहा है. हमने नकल विहीन परीक्षा के लिए कई बड़े कदम उठाए.

एडमिशन में भी मान्य होगा डिजिटल अंकपत्र: दिनेश शर्मा

उन्होंने कहा कि इस बार इंटरमीडिएट में भी कम्पार्टमेंट का प्रावधान कर रहे हैं. पहली बार डिजिटल प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम का अंकपत्र एडमिशन में भी मान्य होगा. 15 जुलाई से हाईस्कूल और 30 जुलाई के आसपास इंटर की ओरिजिनल मार्कशीट देना भी शुरू कर देंगे.

टॉपर के नाम पर सड़क बनेगी

उन्होंने बताया कि इस बार  7783 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. हमने पारदर्शी व्यवस्था लागू की. 2017 के मुकाबले इस बार 3631 केंद्र कम किए गए हैं. हमने व्यवस्था को बदला है. महज 12 दिन और 15 दिन में परीक्षा खत्म कर दी गई. उन्होंने कहा कि पहले मास कोपिंग होती थी, अब ऐसा नहीं है. हमने NCERT का पाठ्यक्रम लागू किया है. हमने मेधावियों को लैपटॉप और एक लाख देना शुरू किया है. टॉपर के नाम पर सड़क बनवा रहे हैं.

इन वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं रिजल्ट

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे. इसके साथ ही upmsc.edu.in पर भी रिजल्ट देखा जा सकेगा.

इतने छात्र हुए पंजीकृत, इतनों ने दी परीक्षा

बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 56 लाख 11 हजार 72 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. जिसमें चार लाख 80 हजार 591 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल  नहीं हुए. हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 30लाख 24 हजार 632 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमें 2 लाख 79 हजार 656 परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं बैठे. वहीं, इंटरमीडिएट में 25 लाख 86 हजार 440 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमें 2 लाख 935 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी.

इस साल इतने छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल हाईस्कूल में 27 लाख 44 हजार 976, जबकि इंटरमीडिएट में 23 लाख 85 हजार 505 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 51 लाख 30 हजार 481 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

मिलेगा डिजिटल अंक पत्र और प्रमाण पत्र

कोरोना संकट के चलते इस बार छात्रों को डिजिटल अंक पत्र और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे. अंक और प्रमाण पत्र को वेबसाइट से डाउनलोड कर स्कूलों से छात्रों को  वितरित किए जाएंगे. डिजिटल अंक पत्र और प्रमाण पत्र तीन दिनों के अंदर स्कूलों के प्रधानाचार्य के माध्यम से छात्रों को मिल जाएगा.

बता दें कि इससे पहले साल 2003 और 2007 में  हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम लखनऊ निदेशक कार्यालय से जारी हुआ था. हालांकि, टरमीडिएट का परिणाम बोर्ड मुख्यालय से ही घोषित हुआ था. बोर्ड से जुड़े पुराने अधिकारियों का कहना है कि ऐसा यूपी बोर्ड के सचिव और सभापति में टकराव के चलते किया गया था. हालांकि, कोरोना काल में पहली बार 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट एक-साथ लखनऊ से जारी किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

UP Board Result 2020 कल आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, 56 लाख स्टूडेंट्स ने किया था आवेदन UP Board 2019 Result यूपी बोर्ड 2019 के तीन टॉपर्स के बारे में जानिये, ये रही उनकी मार्कशीट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget