एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, पहले ही दिन 2.39 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी

नकल पर नकेल कसने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है और इनके ऊपर एक राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है जिससे सभी कंट्रोल रूम जुड़े हैं.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की मंगलवार से शुरू हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में नकल को लेकर सख्ती के मद्देनजर परीक्षा के पहले ही दिन 2 लाख 39 हजार 133 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.

नकल पर अंकुश लगाने के लिए इस बार राजधानी लखनऊ में राज्य स्तरीय निगरानी एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जहां से पूरे प्रदेश के परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है.

माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव (प्रशासन) शिव लाल ने बताया कि आज हाईस्कूल की परीक्षा में एक लाख 57 हजार 042 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 82 हजार 091 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

उन्होंने बताया कि इसी तरह हाईस्कूल की परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए 26 छात्र और एक छात्रा पकड़ी गई, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए सात छात्रों को पकड़ा गया.

शिव लाल ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रदेशभर में 7,859 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है जहां एक लाख 90 हजार सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है. परीक्षाओं के सीधे प्रसारण (लाइव वेबकास्टिंग) के लिए राउटर एवं ब्राडबैंड से इन सीसीटीवी कैमरों को जोड़ा गया है.

वर्ष 2020 की हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 30 लाख 22 हजार 607 परीक्षार्थियों और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 25 लाख 84 हजार 511 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है. हाईस्कूल की परीक्षा 3 मार्च को और इंटरमीडिएट की परीक्षा 6 मार्च को समाप्त होगी. इन परीक्षाओं के परिणाम 25 अप्रैल तक घोषित किए जाने की संभावना है.

चीन-पाकिस्तान का परमाणु कनेक्शन एक बार फिर आया सामने मुम्बई: जाने माने हीरा व्यापारी ने की ख़ुदकुशी, कंपनी में नुकसान की वजह से उठाया कदम !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ उगला जहर, हिंदुओं की हत्याओं पर दिया उल्टा जवाब, बोले- 'हमने रिश्ते नहीं...'
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ उगला जहर, हिंदुओं की हत्याओं पर दिया उल्टा जवाब, बोले- 'हमने रिश्ते नहीं...'
राज ठाकरे के साथ शिवसेना ने क्यों किया अलायंस? डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने साफ की तस्वीर, खुद बताई ये वजह
राज ठाकरे के साथ शिवसेना ने क्यों किया अलायंस? डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने खुद बताई वजह
Snowfall Weather Forecast: कश्मीर से हिमाचल तक बर्फ ही बर्फ, स्नोफॉल से ढंके पहाड़, दिल्ली-यूपी में लगातार हो रही बारिश
कश्मीर से हिमाचल तक बर्फ ही बर्फ, स्नोफॉल से ढंके पहाड़, दिल्ली-यूपी में लगातार हो रही बारिश
इरफान पठान को लेकर सोशल मीडिया पर दावाृ- मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से गले मिले और हाथ मिलाया
इरफान पठान को लेकर सोशल मीडिया पर दावाृ- मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से गले मिले और हाथ मिलाया

वीडियोज

Breaking News: बजरंग दल पदाधिकारी पर जानलेवा हमला | Ujjain | Madhya Pradesh
India–EU Trade Deal: “Mother of All Deals” से बदलेगी Global Economy | Paisa Live
Haryana के Gurugram में बेकाबू रफ्तार का कहर, डिवाइडर तोड़कर कैब को मारी टक्कर | Crime News | abp
Hisar के पर्वतारोही ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड | Haryana | Rohtash Khileri | Mount Elbrus |Jiya Sharma
Jammu-Kashmir के उरी में जंगलों में आग का तांडव, सूखे की वजह से धधकते दिखे जंगल | Fire News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ उगला जहर, हिंदुओं की हत्याओं पर दिया उल्टा जवाब, बोले- 'हमने रिश्ते नहीं...'
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ उगला जहर, हिंदुओं की हत्याओं पर दिया उल्टा जवाब, बोले- 'हमने रिश्ते नहीं...'
राज ठाकरे के साथ शिवसेना ने क्यों किया अलायंस? डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने साफ की तस्वीर, खुद बताई ये वजह
राज ठाकरे के साथ शिवसेना ने क्यों किया अलायंस? डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने खुद बताई वजह
Snowfall Weather Forecast: कश्मीर से हिमाचल तक बर्फ ही बर्फ, स्नोफॉल से ढंके पहाड़, दिल्ली-यूपी में लगातार हो रही बारिश
कश्मीर से हिमाचल तक बर्फ ही बर्फ, स्नोफॉल से ढंके पहाड़, दिल्ली-यूपी में लगातार हो रही बारिश
इरफान पठान को लेकर सोशल मीडिया पर दावाृ- मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से गले मिले और हाथ मिलाया
इरफान पठान को लेकर सोशल मीडिया पर दावाृ- मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से गले मिले और हाथ मिलाया
Border 2 OTT Release: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- पूरी डिटेल
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- पूरी डिटेल
Periods After Delivery: बच्चे की डिलीवरी के कितने दिन तक पीरियड्स न आना नॉर्मल, कब डॉक्टर से मिलना होता है जरूरी?
बच्चे की डिलीवरी के कितने दिन तक पीरियड्स न आना नॉर्मल, कब डॉक्टर से मिलना होता है जरूरी?
India Gold Reserves: भारत सरकार की तिजोरी में कितना गोल्ड, जानें उसकी कीमत कितनी?
भारत सरकार की तिजोरी में कितना गोल्ड, जानें उसकी कीमत कितनी?
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget