एक्सप्लोरर

चीन-पाकिस्तान का परमाणु कनेक्शन एक बार फिर आया सामने

गुजरात के कांडला पोर्ट पर चीन से आ रहे एक जहाज को जब्त किया गया है. जहाज में बैलेस्टिक मिसाइल बनाने वाली मशीन लदी थी. डीआरडीओ के वैज्ञानिक मशीन की जांच कर रहे हैं.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से ठीक पहले गुजरात के कांडला पोर्ट पर चीन के एक संदिग्ध जहाज के पकड़े जाने से सुरक्षा-एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. सूत्रों के मुताबिक, इस जहाज में परमाणु हथियार से जुड़ा सामान है जो पाकिस्तान जा रहा था. इसीलिए डीआरडीओ के वैज्ञानिक इस जहाज में रखे सामान का गहन परीक्षण कर रहे हैं. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने माना है कि इस जहाज में संदिग्ध सामान है लेकिन जांच पूरी होने तक कुछ भी साफ साफ बोलने से इंकार कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, इसी महीने की 3 फरवरी को कस्टम विभाग ने कांडला पोर्ट से गुजर रहे एक संदिग्ध जहाज को इंटरसेप्ट किया. 'डा कोई युन' नाम के इस जहाज पर हांगकांग का झंडा लगा था लेकिन ये जहाज 17 जनवरी को चीन के जियांगिन बंदरगाह से चला था और पाकिस्तान में कराची के करीब कासिम-पोर्ट जा रहा था.

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान संदिग्ध जहाज के क्रू ने बताया कि उसमें एक ऑटोक्लोव है जो इंडिस्ट्रयल-ड्रायर के तौर पर इस्तेमाल के लिए है. ये आटोक्लेव करीब 18 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा था. लेकिन सूत्रों की मानें तो इस तरह के ऑटोक्लेव का इस्तेमाल बड़े इंडस्ट्रियल प्लांट के साथ साथ बैलेस्टिक-मिसाइलों को लांच करने के लिए भी किया जाता है. यही वजह है कि कस्टम विभाग सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए और उन्होनें डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) से संपर्क साधकर रक्षा क्षेत्र के वैज्ञानिकों से जहाज में रखे सामान की जांच के लिए बुलाया ताकि पता चल सके कि क्या वाकई इसका इस्तेमाल परमाणु हथियारों के लिए तो नहीं है. सूत्रों की मानें तो डीआरडीओ के न्युक्लिर साईंटिस्ट की एक टीम भी इस जहाज में रखे ऑटोक्लोव की जांच कर रही है.

एबीपी न्यूज ने डीआरडीओ के अधिकारियों से जब इस संदिग्ध जहाज के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होनें कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. लेकिन रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि ये संदिग्ध जहाज और इसमें कुछ संवदेनशील सामान मिला है, जिसकी जांच चल रही है.

डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक, रवि गुप्ता ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि ऑटोक्लेव का इस्तेमाल एक विशेष तौर के कम्पोजिट-मैटेरियल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिससे एयरक्राफ्ट या फिर मिसाइल बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. उन्होनें कहा कि इतने बड़े साइज का ऑटोक्लेव दर्शाता है कि ये मिसाइल या रॉकेट के इंजन बनाने के लिए पाकिस्तान जा रहा होगा.

सूत्रों के मुताबिक, ये जगजाहिर है कि चीन चोरी-छिपे पाकिस्तान को बैलेस्टिक मिसाइल और परमाणु हथियार बनाने में मदद करता है. कांडला पोर्ट पर पकड़ा ये जहाज और उसपर लदा ये ऑटोक्लेव उसी का जीता-जागता उदाहरण है.

सूत्रों के मुताबिक, कासिम पोर्ट के करीब ही पाकिस्तान के स्पेस एंड अपर एटमोसपियर रिसर्च कमीशन का सेंटर है जो पाकिस्तान के लिए परमाणु तकनीक बनाने का काम करता है. अगर ये पाया गया कि इस जहाज में लदा सामान बैलेस्टिक मिसाइल बनाने के लिए था तो जहाज और उसकी कंपनी पर स्पेशल कैमिकल, ऑर्गेनेजिम, मैटिरयल, इक्यूपमेंच एंड टेक्नोलोजी एक्सपोर्ट नियम के तहत कारवाई की जा सकती है.

ये पहली बार नहीं है कि चीन से आया कोई जहाज पाकिस्तान के लिए कोई परमाणु हथियारों से जुड़ा सामान ले जाने के दौरान जब्त किया गया है. करगिल युद्ध के दौरान भी एक ऐसे ही उत्तरी कोरिया के जहाज को कांडला पोर्ट पर पकड़ा गया था जो मिसाइलों से जुड़ा सामान लेकर से पाकिस्तान जा रहा था. लेकिन जहाज को वाटर-प्यूरीफायर बताया गया था.

UP Budget 2020: योगी आदित्यनाथ ने कहा- समग्र विकास और स्वरोजगार को बढ़ाने वाला होगा ये बजट

पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी किताब में खोले 26/11 हमले से जुड़े कई राज

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'छात्राओं संग बेरहमी...', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा
'छात्राओं संग बेरहमी...', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
Explained: मोदी कैबिनेट में फेरबदल के मिले 5 ठोस संकेत! मुरुगन के इस्तीफे से UP चुनाव तक, जानें
मोदी कैबिनेट में फेरबदल के मिले 5 ठोस संकेत! मुरुगन के इस्तीफे से UP चुनाव तक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget