एक्सप्लोरर

यूपी के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले- मुलायम को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं अखिलेश

सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने आजम खान के पक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसके बाद यूपी के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वे आजम खान को सही ठहराने के लिए अपने पिता मुलायम सिंह यादव को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.

लखनऊ: यूपी के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वे आजम खान को सही ठहराने के लिए अपने पिता मुलायम सिंह यादव को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने मुलायम को सपा का सबसे वरिष्ठ नेता बताया और समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लम्बे अरसे बाद जिस तरह से सपा कार्यालय में मुलायम की प्रेस वार्ता का आयोजन कर आजम का बचाव कराया गया, उससे साबित होता है कि अखिलेश सरकार में आजम ने अपने ओहदे का फायदा उठाते हुए तमाम घपलों और घोटालों को अंजाम दिया.

उन्होंने कहा कि अब हो रही जांचों में घपले-घोटाले सामने आ रहे हैं तो मुलायम को आगे रखकर खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिशें हो रही हैं, जबकि कुछ दिन पहले खुद अखिलेश ने अपनी प्रेसवार्ता में आजम द्वारा किये गए कब्जों को सही साबित करने के लिए कई तर्क दिये थे.

सिंह ने अखिलेश पर मुलायम की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा," यह जगजाहिर है कि मुलायम द्वारा पुत्र मोह में अखिलेश को विरासत के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी गई. बदले में अखिलेश ने अपने पिता को ही सपा प्रमुख के पद से न सिर्फ हटाया, बल्कि लगातार उनके आदेशों की अवहेलना की और कई बार सपा के भीतर ही मुलायम जैसे वरिष्ठ नेता को अपमान का सामना करना पड़ा. स्वयं मुलायम ने कई बार सार्वजनिक मंचों से अपना दर्द बयान किया."

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार के समय पूरे प्रदेश में जमीनों पर कब्जे कर सपा से जुडे़ लोगों ने इसे एक उद्योग का रूप दे दिया था. तत्कालीन सपा सरकार के संरक्षण में पूरे प्रदेश में बडे़ पैमाने पर सरकारी जमीनों के साथ-साथ कमजोर लोगों की जमीनों पर भी बडे़ पैमाने पर कब्जे हुए, जिनकी कई बार शिकायत होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई.

उन्होंने कहा, 'अब प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद ऐसी शिकायतों को संज्ञान में लेकर जब जांच शुरू हुई तो तमाम भूमाफिया जांच के घेरे में आने लगे, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो रही है. रामपुर में आजम के खिलाफ कई ऐसे प्रकरणों में जांच के बाद कार्रवाई हो रही है तो अखिलेश भी बेचैन हो रहे हैं. जब कुछ गलत किया ही नहीं तो आजम खां डर क्यों रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष, संकल्पों का ऐलान
सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष, संकल्पों का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget