एक्सप्लोरर

यूपी: घर के झगड़े में फंस गई है बीजेपी, आपस में ही भिड़ जाते हैं नेता

बीजेपी नेताओं के बीच अनबन और आपसी झगड़ा अब पार्टी के लिए परेशानी का सबब बन गया है. ये कहानी लगभग हर जिले की है. कहीं मंत्री किसी विधायक से लड़ रहे हैं तो कहीं इलाक़े के सांसद की विधायकों से अनबन चल रही है.

लखनऊ: यूपी में बीजेपी के नेता आपस में एक ही सवाल पूछते हैं. क्या इसी तैयारी से हम बीएसपी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन से मुक़ाबला करेंगे? लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पार्टी का नेतृत्व चिंतित है. हाल में ही दिल्ली में अमित शाह के घर पर बड़े नेताओं की बैठक हुई, देर रात तक मंथन हुआ. लेकिन इसका असर ग्राउंड पर नहीं है. संगठन और सरकार में तालमेल की कमी है. संघ भी इन दोनों के बीच समन्वय बनाने में नाकाम रही है. बीजेपी की कई बैठकों में नेता आपस में ही भिड़ जाते हैं.

ताज़ा मामला बस्ती जिले का है जहां प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बैठक बुलाई थी. कमिश्नर, डीएम, एसपी समेत कई अफ़सर मौजूद थे. इलाक़े के सांसद हरीश द्विवेदी और पांचों विधायकों को भी बुलाया गया था. मीटिंग शुरू होते ही लोकसभा एमपी ने कप्तानगंज के एमएलए चंद्र प्रकाश शुक्ल की शिकायत शुरू कर दी. देखते ही देखते दोनों नेता भिड़ गए. किसी की समझ में कुछ नहीं आ रहा था. सांसद और विधायक को बाक़ी नेताओं ने न रोका होता तो शायद नौबत मार पीट तक पहुंच गई होती.

एमपी हरीश द्विवेदी ने विधायक को शहर में न घुसने देने की चुनौती दी. तो एमएलए शुक्ल ने भी जवाबी हमला बोला. बाक़ी अफ़सर चुपचाप बैठे रहे. सांसद हरीश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को थाने बंद करवा दिया था. सवेरे विधायक को इसका पता चला तो उन्होंने दोनों को थाने से छुड़वा दिया. बस इसी बात पर दोनों नेताओं में ठन गई थी.

बीजेपी नेताओं के बीच अनबन और आपसी झगड़ा अब पार्टी के लिए जी का जंजाल बन गया है. ये कहानी हर जिले की है. कहीं मंत्री किसी विधायक से लड़ रहे हैं तो कहीं इलाक़े के सांसद की विधायकों से ठनी हुई है. कोई एक दूसरे पर भरोसा करने को तैयार नहीं है. योगी मंत्रिमंडल आपसी गुटबाज़ी की शिकार है. सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दूसरे उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के अपने-अपने समर्थक हैं. समर्थक अपने अपने नेताओं की मार्केटिंग में लगे हैं. एक मंच पर बैठ कर भी नेता मन से एक नहीं रहते हैं.

कुछ ही महीनों पहले सीतापुर में सांसद और विधायक की हाथापाई भी ख़ूब चर्चा में रही थी. कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को हरा कर उषा वर्मा धौरहरा से एमपी बनी हैं. एक कार्यक्रम को लेकर महोली से बीजेपी एमएलए शशांक त्रिवेदी से उनका झगड़ा हो गया. बस मारपीट ही बची रह गयी है. यूपी में बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है. लेकिन घर का झगड़ा और घर का विभीषण कही खेल न बिगाड़ दे. इस बात का एहसास तो सभी नेताओं को है. लेकिन किसी ने कुछ किया नहीं है. ख़तरे की घंटी तो दिल्ली तक में बज चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget