एक्सप्लोरर

यूपी: बाबा रामदेव बोले- मुसलमान भी राम और कृष्ण के वंशज, मंदिर निर्माण में करें सहयोग

राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील मामले ‘राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद’ की 6 अगस्त से नियमित सुनवाई चल रही है. 2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज़मीन को तीन हिस्सों में बांटने का फैसला दिया था. दो तिहाई हिस्सा हिन्दू पक्ष को मिला था और एक तिहाई सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड को मिला था.

प्रयागराज: अयोध्या विवाद पर योगगुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है. प्रयागराज पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा है कि मजहब से बड़े अपने पूर्वज हैं, इसलिए अपने पूर्वजों को सम्मान देने के लिए देश के सभी मुसलमानों को एक साथ खड़े होकर राम मंदिर का समर्थन करना चाहिए. बाबा रामदेव ने देश के मुसलमानों से अपील की है कि हमारे मजहब अलग हो सकते हैं, लेकिन हमारे पूर्वज एक ही हैं. उन्होंने कहा है कि हमारे पूर्वज राम हैं, कृष्ण हैं, शिव हैं और गौतम, पतंजलि जैसे कई ऋषि मुनि हैं.

योगगुरु ने कहा कि देश के मुसलमानों का डीएनए भी कहीं बाहर का नहीं है. देश में रह रहे मुसलमान कहीं मक्का मदीना, ईरान, मिस्र और यूनान से भी नहीं आये हैं. भारत में रह रहे मुसलमानों के पूर्वज भगवान राम और कृष्ण ही हैं, इसलिए मुसलमानों को विवादित स्थल से अपना दावा वापस लेकर मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए. बाबा रामदेव ने कहा है कि भगवान राम हमारी आस्था और अस्मिता हैं, हमारे पूर्वज और हमारे आराध्य भी हैं. भगवान राम हमारे देश और संस्कृति की आन-बान-शान और स्वाभिमान हैं. उन्होंने कहा है कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान और मक्का मदीना में बनेगा.

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद की चल रही नियमित सुनवाई को लेकर बाबा रामदेव ने कहा है कि ये सिविल सूट का मुद्दा नहीं है बल्कि जमीन का मुद्दा है. इसलिए राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट को भी जल्द फैसला सुनाना चाहिए. उन्होंने अयोध्या विवाद जल्द सुलझाने के लिए मध्यस्थता की किसी भी संभावना से इंकार करते हुए कहा है कि पहले ही बहुत देर हो चुकी है.इसलिए अब पंचायतों से ये मामला कतई सुलझने वाला नहीं है और इस मामले को सुप्रीम कोर्ट को ही हल करना चाहिए.

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि राम मंदिर बनना ही चाहिए और बनकर भी रहेगा. उन्होंने कहा है कि यदि कोर्ट का फैसला आने में देरी होती है तो ये देश का दुर्भाग्य होगा. वहीं जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने को लेकर बाबा रामदेव ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि सरदार पटेल के बाद देश में दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति और साहस पहली बार पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी में देखने को मिली है. उन्होंने कहा है कि धारा 370 समाप्त कर पीएम मोदी और अमित शाह ने देश को एकता और अखण्डता का इतिहास दिया है.

बाबा रामदेव ने कहा कि पीओके और अक्साई चिन का लक्ष्य भी अब अगले चरण में पूरा होगा. उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक ऐतिहासिक भूल को ठीक करने का काम केन्द्र की सरकार ने किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget