एक्सप्लोरर

इस बार भव्य होगा अयोध्या का 'दीपोत्सव', विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी

इस कार्यक्रम के लिए अयोध्या में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं. घाटों को सजाया जा रहा है, शहर को साफ किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को भी आमंत्रित किया जाएगा.

लखनऊ: धार्मिक नगरी अयोध्या में दीपावली के अवसर पर शुरू किया गया 'दीपोत्सव' देश दुनिया में पहचान बना चुका है और इस वर्ष दीपोत्सव को पहले से कहीं अधिक भव्य बनाने की तैयारी है. इस मौके पर रिकार्ड संख्या में दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है.

दीपोत्सव 24 से 26 अक्टूबर के बीच अयोध्या में होगा और इस बार लगभग चार लाख दीये जलाकर उस विश्व रिकार्ड को तोड़ने की तैयारी है जो पिछले वर्ष तीन लाख से अधिक दीये जलाकर बनाया गया था. पिछले वर्ष पवित्र सरयू नदी के किनारे जलाए गए ये दीये लगभग 45 मिनट तक जले और इनकी भव्यता की देश दुनिया में खूब चर्चा हुई.

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने  कहा, 'दीपोत्सव भारतीय जनमानस में और भारतीय संस्कृति में एक ऐसा सांस्कृतिक उत्सव है जो बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है . यह अंधेरे को प्रकाश में बदलने का उत्सव है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दीपोत्सव को भव्य ढंग से मनाने का फैसला निश्चित तौर पर उत्साहजनक है.' उन्होंने कहा, 'यह आयोजन धार्मिक महत्व के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है और इसके जरिए दुनिया में एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में बड़ा संदेश जाता है और पर्यटन की बड़ी संभावनाएं पैदा होती हैं .' उन्होंने बताया कि अयोध्या में इस बार दीपावली पर ज्यादा जगमग होगी . सिर्फ राम की पैड़ी पर ही नहीं बल्कि बल्कि पूरी रामनगरी में तीन दिन तक हर घर में दीये जलेंगे .

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि 24, 25 और 26 अक्टूबर के इस आयोजन के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. अयोध्या के 13 प्रमुख मंदिरों में तीन दिन तक हर दिन 5001 दीये जलाए जाएंगे. इसके अलावा नगर के सभी 10 हजार मंदिरों और घरों में भी दीये जलाए जाएंगे.

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, अयोध्या नगर निगम और शहर के बड़े शैक्षणिक संस्थान इस मुहिम में शामिल हैं .

आचार्य राधेश्याम मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम को अयोध्या के गुप्तारघाट से लेकर भरत जी की तपस्थली नंदीग्राम तक विस्तारित किया जा रहा है .

आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में पांच देशों मारीशस, नेपाल, सूरीनाम, इंडोनेशिया और थाइलैंड की रामलीला मंडलियां रामलीला का मंचन करेंगी . इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 32 सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम होगा . श्रीलंका के कलाकार भी आएंगे.

कहा जा रहा है कि पिठले साल की तरह इस साल भी अयोध्या में आर्कषक झाकियां निकालने, पांच देशों की रामलीलाओं का मंचन, 5001 एलईडी लाइट्स से गिनीज रिकर्ड बनाया जाना, अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों, मंदिरों, आश्रमों व नदी तट पर भी दीप प्रज्‍जवलन, फाउंटेन शो, ड्रोन शो, गुप्तार घाट से लेकर अयोध्या तक घाटों की सजावट, श्रीराम व सीता जी का हेलिकप्टर से पदार्पण, सरयू आरती का आयोजन, डिजिटल आतिशबाजी व पुराने सरयू पुल का सुंदरीकरण किया जाएगा.

यूपी: समाजवादी पार्टी सहेज रही अपना मूल वोट बैंक, अखिलेश खुद संभाल रहे हैं बूथ मैनेंजमेंट

पत्नी तंजीन फ़ातिमा के लिए चुनाव प्रचार में जुटे आजम खान, रामपुर में 21 अक्टूबर को होगा मतदान

यूपी: प्रदेश में किसी की भी कहीं भी हो सकती है हत्या, अपनी सुरक्षा खुद करें- अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
शिमला: पूर्व SSP संजीव कुमार गांधी पर केस, सरकारी फंड से गड़बड़ी का आरोप
शिमला: पूर्व SSP संजीव कुमार गांधी पर केस, सरकारी फंड से गड़बड़ी का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget