एक्सप्लोरर

यूपी: जैसे जैसे 'गालियों का डोज' बढ़ रहा है, वैसे-वैसे जनता के 'प्यार का डोज' भी बढ़ रहा है- PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि वो बुआ हों या बबुआ या फिर कांग्रेस के नामदार, उत्तर प्रदेश की समझदार जनता को ये लोग सिर्फ जाति में बांटकर देखते हैं. मोदी ने कहा कि उन्हें लगता है कि वोटर उनकी जागीर हैं. वो जब चाहेंगे अपनी जागीर एक दूसरे को दे देंगे.

मिर्जापुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विरोधियों की 'गाली की डोज' जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे वैसे जनता के 'प्यार और विश्वास की डोज' भी बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, 'मुझे वो महामिलावटी गाली दे रहे हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश को, मिर्जापुर को बारी-बारी से लूटा था. मुझे वो महामिलावटी गाली दे रहे हैं, जिन्होंने मिर्जापुर को नक्सली हिंसा में ढकेल दिया था. मुझे वो महामिलावटी गाली दे रहे हैं, जिन्होंने यूपी की खदानों को लूटकर अपनी तिजोरियां भर ली थीं.'

मोदी ने कहा, 'कुछ दिन पहले बुआ के बबुआ यहां आए थे तो उन्होंने कहा था कि बीजेपी वालों की बात शौचालय से शुरू होती है और वहीं खत्म होती है. ऐसी बात वही कर सकता है जिसके लिए मां-बहन-बेटियों की गरिमा, सुरक्षा और स्वास्थ्य का जरा सा भी महत्व न हो. हमारे लिए शौचालय, मां-बहन-बेटियों का इज्जत घर है.'

उन्होंने कहा कि बुआ (बसपा सुप्रीमो मायावती) हों या बबुआ (सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव) या फिर कांग्रेस के नामदार, उत्तर प्रदेश की समझदार जनता को ये लोग सिर्फ जाति में बांटकर देखते हैं.

मोदी ने कहा, 'उन्हें लगता है कि वोटर उनकी जागीर हैं. वो जब चाहेंगे अपनी जागीर एक दूसरे को दे देंगे.'

उन्होंने कहा, 'ये लोग अपनी कुर्सी की डील में वोटर को ही नहीं, अपने कार्यकर्ताओं को भी भूल जाते हैं.'

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब यहां विधानसभा के चुनाव हुए थे तो कैसे एक दूसरे की धुर विरोधी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच डील हुई थी. इस डील के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को एक दूसरे के साथ चलने के लिए मजबूर कर दिया गया था.

उन्होंने कहा, 'जमीन पर काम करने वाले सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से जबरदस्ती कहा गया कि हाथ मिलाओ, क्योंकि एयरकंडीशंड कमरों में बैठकर दो लड़कों ने हाथ मिला लिया था.'

उन्होंने कहा, 'इसके दो साल के भीतर-भीतर ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, अपनी डील तोड़ने के बाद कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि अब हाथ नहीं, एक दूसरे की कॉलर पकड़ो.'

मोदी ने कहा, 'सपा-बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को रिमोट कंट्रोल से चलने वाला खिलौना समझ लिया है. चाहे कार्यकर्ता अपमानित महसूस करे, चाहे उसका हौसला टूट जाए, इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.'

उन्होंने कहा कि एक होता है 'लीडर', जो समाज की खुशी के लिए समर्पित होता है, दूसरी तरफ होते हैं 'डीलर' जो सत्ता की अपनी कुर्सी के लिए डील करते हैं.

मोदी ने कहा, 'सिर्फ अपने स्वार्थ की राजनीति करने वाले सपा-बसपा-कांग्रेस के डीलर उत्तर प्रदेश की समझदार जनता को गलत समझने की भूल कर रहे हैं.'

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में नामदारों की पार्टी का उत्तर प्रदेश में क्या हाल हो गया है ये भी ध्यान रखिए. बांटने और तोड़ने की राजनीति करने वाली पार्टी, वोटकटवा बन गई है. नामदारों के अहंकार ने ही इतने वर्षों के शासन के बावजूद देश को इस हाल में बनाए रखा.

यूपी: करारी हार देख सपा-बसपा सहित तमाम 'महामिलावटी' पूरी तरह पस्त हैं- नरेंद्र मोदी

गुंडों में जब तक डर नहीं होगा, तब तक भयमुक्त वातावरण नहीं होगा- योगी आदित्यनाथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा के दबाव में चुनाव आयोग ने प्रचार रोका- मायावती

नोएडा: पुलिसकर्मी ने जंगल में भटक गए चीन के शख्स को वापस उसके ग्रुप से मिलवाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश की तरह टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
'टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश की तरह टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
'टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?
सनी देओल ने कंफर्म की दो फिल्में, 2026 में मचाएंगी धमाल, एक्टर बोले- इमोशनल करने वाली फिल्म है
सनी देओल ने कंफर्म की दो फिल्में, 2026 में मचाएंगी धमाल, एक्टर बोले- इमोशनल करने वाली फिल्म है
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
Investment Tips: एफडी से ज्यादा रिटर्न देती हैं ये 3 सरकारी स्कीम, हर 6 महीने में मिलता है इंटरेस्ट
एफडी से ज्यादा रिटर्न देती हैं ये 3 सरकारी स्कीम, हर 6 महीने में मिलता है इंटरेस्ट
Sarojini Naidu Birthday: जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
Embed widget