एक्सप्लोरर

जब तक बीजेपी के एक भी कार्यकर्ता में प्राण हैं, कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि वैसे तो मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन कर आ रहे है लेकिन अगर कभी बीजेपी सत्ता में नहीं भी हुई हो तब भी यह लोग कान खोलकर सुन लें जब तक बीजेपी के एक भी कार्यकर्ता के तन में प्राण है कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता.

सुल्तानपुर: बीजेपी जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को विपक्ष पर आरोप लगाते हुये कहा कि राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला, मायावती, अखिलेश यादव कश्मीर को देश से अलग करना चाहते है लेकिन जब तक बीजेपी के एक भी कार्यकर्ता के तन में प्राण है कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता.

सुल्तानपुर में बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये शाह ने कहा,‘‘कश्मीर में चुनाव चल रहा था और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में दूसरा प्रधानमंत्री होना चहिये. क्या ऐसा होना चाहिये? राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला, मायावती और अखिलेश हम आपकी मंशा जानते है कि आप कश्मीर को देश से अलग करना चाहते हो. वैसे तो मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन कर आ रहे है लेकिन अगर कभी बीजेपी सत्ता में नहीं भी हुई हो तब भी यह लोग कान खोलकर सुन लें जब तक बीजेपी के एक भी कार्यकर्ता के तन में प्राण है कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता.’’

उन्होंने कहा,‘‘ कश्मीर बीजेपी का अभिन्न अंग है यह बीजेपी का मुकुट है कोई भी इसकी तरफ आंख उठा कर नहीं देख सकता . आप मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बना दें तो हम कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे .' उन्होंने कहा कि राहुल बाबा कहते है कि देशद्रोह की धारा हटा देगें. जेएनयू में नारे लगे थे ‘बीजेपी तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह’, ऐसे नारे लगाने वालों को जेल में डाल दिया गया. राहुल बाबा कान खोल कर सुन लो कि बीजेपी मां के टुकड़े टुकड़े बोलने वाले जेल के अंदर होंगे. देश से एक-एक घुसपैठिये को हटा कर ही दम लेंगे. कामाख्या से लेकर कच्छ तक, कश्मीर से ले कर कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिये को चुन चुन कर बाहर निकालेंगे.

उप्र में सपा बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुये शाह ने कहा कि मोदी जी के डर से बुआ भतीजा इस चुनाव में इकट्ठा हुये हैं. वर्षों तक एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखते थे और अब गले लग रहे हैं. उन्हें लगता है कि इकट्ठा हो जायेंगे तो इनका उद्धार हो जायेगा.

इससे पहले संतकबीर नगर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा,‘‘ एक गरीब का बेटा पीएम बना है इसलिये आज डिक्शनरी में कोई गाली नहीं बची होगी जो कांग्रेस, सपा, बसपा नेताओं ने मोदी जी को न दी हो. मैं इन नेताओं से कहना चाहता हूं कि आप जितनी गालियों का कीचड़ फैलाओंगे उतनी ही शान से कमल खिलेगा.’’संतकबीर नगर में बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण निषाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुये शाह ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी को कांग्रेस, मायावती, अखिलेश सब गालियां दे रहे हैं कभी हिटलर कहा जाता है कभी मुसोलिनी कहा जाता है कभी हत्यारा कहा जाता है क्योंकि वह सहन नहीं कर सकते है कि एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बने. मैं इन नेताओं से कहना चाहता हूं कि आप जितनी गालियों का कीचड़ फैलाओगे उतनी ही शान से कमल खिलेगा.’’

मायावती कहती है कि मोदी पिछड़ा नहीं है- हां सही है वह पिछड़ा नहीं बल्कि अति पिछड़ा समाज से है. यह हमारे लिये गर्व की बात है कि एक अति पिछड़ा समाज का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है.

उन्होंने कहा 'पुलवामा में हमारे 40 जवान शहीद हुये, पाकिस्तान समझा कि बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक करेगा लेकिन 56 इंच के सीने वाले मोदी ने एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के परखच्चे उड़ा दिये. देश भर में खुशियां मनायी जाने लगी, पटाखे फोड़े जाने लगे. लेकिन एयरस्ट्राइक के बाद राहुल बाबा और बुआ भतीजा के चेहरे लटक गये इनके कार्यालयों में मातम छा गया . इन्हें लगा कि अब उनका वोट बैंक नाराज हो जायेगा. हमारी वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी मारे तो इनके गुट में क्यों खलबली मच गयी? वो इनके चचेरे ममरे थे क्या? पाकिस्तान से गाली आयेगी तो गोला जायेगा. देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता. देश को मोदी के अलावा कोई सुरक्षित नहीं कर सकता.' उन्होंने संतकबीर नगर से बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण निषाद को जिताने की अपील की. गौरतलब है कि प्रवीण निषाद पिछले उपचुनाव में गोरखपुर सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे लेकिन इस लोकसभा चुनाव से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गये और संतकबीरनगर से पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मैदान में है.

इससे पहले सिद्धार्थनगर में शाह ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुये कहा था ,‘‘ हमारा तो तय है कि आपने हमें जिताया तो नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, अब महागठबंधन वाले बताये कि गलती से भी उनको मौका मिल गया तो प्रधानमंत्री कौन होगा .’’ सिद्धार्थनगर से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'राहुल बाबा एंड कम्पनी, बुआ-भतीजा, यह महागठबंधन,मैं इनको पूछना चाहता हूं कि आप लोगो ने (जनता ने) कमल का बटन दबाया तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेगें अब मैं इनको पूछता हूं कि यह गठबंधन जो चुनाव लड़ने जा रहा है बुआ भतीजा, राहुल बाबा आप हमें बताओं कि आपका नेता कौन है. मैं बताता हूं अगर आपने इनको वोट दे दिया तो सोमवार को बहन मायावती प्रधानमंत्री होंगी, मंगलवार को शरद पवार होंगे बुधवार को कोई और होगा. यह लोग अपने स्वार्थ, अपना भ्रष्टाचार छिपाने और अपने परिवार के कारण राजनीति में हैं.' उन्होंने सपा बसपा और कांग्रेस पर हमला करते हुये कहा कि '55 साल तक देश में कांग्रेस की सरकार रही, सपा बसपा ने वर्षों तक यूपी में शासन किया, लेकिन कभी गरीबों का भला नहीं किया.

मोदी जी ने पांच साल में करीब सात करोड़ महिलाओं को गैस का चूल्हा, आठ करोड़़ गरीबों के घर में शौचालय, 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को घर दिये.' इससे पहले बलरामपुर में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करते हुये सपा और बसपा पर जाति विशेष का काम करने का आरोप लगाते हुये बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के मंत्र को आगे बढ़ाते हुये बिना किसी की जाति और धर्म पूछे सभी का विकास करने का काम किया.

बलरामपुर और श्रावस्ती की जनता को संबोधित करते हुये शाह ने कहा कि 'बुआ और भतीजा पूछते है कि मोदी जी ने क्या किया. हमें तो जुम्मा-जुम्मा पांच साल हुये हैं, आप बताओ आपने पन्द्रह साल में क्या किया है. हम यहां जनता को हिसाब देने आये हैं. सपा-बसपा जातिवादी पार्टियों ने प्रदेश में 15 से 20 साल तक शासन किया, सपा सरकार में एक जाति का काम होता था बसपा सरकार में दूसरी जाति का काम होता था .बीजेपी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के मंत्र को आगे बढ़ाते हुये बिना किसी की जाति और धर्म पूछे सभी का विकास करने का काम किया.' उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस, सपा और बसपा के शासन में गरीब पैसों के अभाव में इलाज नहीं करा पाते थे. मोदी जी आयुष्मान बीजेपी योजना लाए और सिर्फ चार महीने में इस योजना से करीब 24.80 लाख लोगों का इलाज मुफ्त कराया, गरीब को जीने का अधिकार दिया. इसी लिये गरीब मन से प्रार्थना करता है कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बन जायें.

उन्होंने कहा कि केंद्र में जब सोनिया मनमोहन की सरकार थी तब बुआ भतीजा उनको समर्थन करते थे तो उन्होंने यूपी को तीन लाख तीस हजार करोड़ रूपये दिये थे. मोदी जी पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने उप्र को 10 लाख 27 हजार करोड़ रूपये से भी ज्यादा धनराशि दी. ' शाह ने कहा कि उप्र में पहले भूमाफिया गरीबों की जमीन हड़प लेते थे लेकिन सपा बसपा की सरकारें कुछ नहीं कर पाती थीं. यूपी में योगी सरकार ने गरीबों की भूमि को संरक्षित करने का काम किया. प्रदेश में अवैध कत्लखाने पर रोक लगाकर गौमाता को बचाने का काम बीजेपी सरकार ने किया है. उप्र में पहले गुंडे पुलिस वालों को डराते थे लेकिन आज गुंडे पुलिस वालों से डरने लगे हैं. योगी सरकार ने एंटी स्कवायड बनाकर माता बहनों को सुरक्षित करने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि 'हमारे लिये देश की सुरक्षा सर्वोपरि है, अगर पाकिस्तान से गोली आयेगी तो हमारे यहां से गोला जायेगा, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा.' शाह ने श्रावस्ती इलाके में किसानों, शौचालय, उज्जवला योजना तथा जिले के विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी.

यूपी: सपा-बसपा सरकारों में समाज नहीं जातियों के काम होते थे - अमित शाह

लोकसभा चुनाव: गाजीपुर में बीजेपी के उम्मीदवार मनोज सिन्हा के विकास कार्यों की चर्चा, पर गठबंधन है बड़ी चुनौती मथुरा: RLD प्रत्याशी का दावा ईवीएम को चूहों से खतरा, अधिकारियों ने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं'  यूपी: 'महामिलावट' वाली सरकार चाहने वालों से सावधान रहने की जरूरत है- नरेंद्र मोदी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget