एक्सप्लोरर

यूपी: अमित शाह ने कहा- 'कांग्रेस ने हिन्दू समुदाय पर आतंकवाद का ठप्पा लगाया'

कांग्रेस ने पूरी दुनिया में विश्व बंधुत्व का भाव बढ़ाने वाले हिन्दू समुदाय को आतंकवाद के साथ जोड़कर बदनाम करने का काम किया. हिन्दुओं को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से मांफी मांगनी चाहिए.

बिजनौर: भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर उन पर हमला करते हुए रविवार को कहा कि हिन्दू समुदाय पर आतंकवाद का ठप्पा लगाने वाले राहुल चाहे जहां चले जाएं, जनता उनसे हिसाब जरूर मांगेगी.

शाह ने बिजनौर से भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेन्द्र सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस ने समझौता एक्सप्रेस बम विस्फोट कांड में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को क्लीनचिट दी और स्वामी असीमानंद समेत कई निर्दोषों को जेल भेजकर हिन्दू समुदाय पर आतंकवाद का ठप्पा लगाया.

यूपी: गाजियाबाद में योगी ने उठाया एयर स्ट्राइक का मुद्दा, कहा- नकारात्मक राजनीति कर रही है कांग्रेस, सपा और बसपा

उन्होंने दावा किया कि समझौता कांड के बाद तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने कहा था कि लश्कर देश के लिये खतरा नहीं है बल्कि हिन्दू आतंकवाद फैलाने वाले लोग खतरा हैं. मगर अदालत ने असीमानंद समेत सभी आरोपियों को क्लीनचिट दे दी. राहुल को इसके लिये देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये.

शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के निर्णय का जिक्र करते हुए कहा 'मुझे पता है कि राहुल गांधी केरल की ओर भागे हैं, अमेठी की ओर नहीं. सबको मालूम है कि अमेठी में इस बार उनका हिसाब-किताब चुकता होने वाला है. केरल में तुष्टीकरण की राजनीति है, इसीलिये वह वहां गये हैं. आपने वोट बैंक की राजनीति के लिये देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है. आप जहां भी जाएंगे, देश की जनता आपसे हिसाब मांगेगी.' भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए कहा 'आपने हिंदू समुदाय को बदनाम करके उसे आतंकवाद के साथ जोड़ा.' शाह ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने पांच साल के अंदर सात करोड़ गरीब महिलाओं को गैस सिलिंडर देने का काम किया. ढाई करोड़ लोगों को घर दिया. दो करोड़ 35 लाख परिवारों को बिजली दी. इसके अलावा 50 करोड़ गरीब लोगों के जीवन में कोई बीमारी होने पर पांच लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज होगा.

Lok Sabha Election 2019: भाजपा अमेठी के जरिये कांग्रेस की नब्ज पर चोट करने की जुगत में

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सफाईकर्मियों के पांव पखारे. सदियों में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ. प्रधानमंत्री ने उनको सम्मान दिया, सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया.

शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा 'मैं राहुल बाबा से पूछता हूं कि आपके परनाना ने डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर को संसद में जाने से क्यों रोका. संसद में उनकी तस्वीर तक नहीं लगायी. आप आज आम्बेडकर की दुहाई देते हो. लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें सम्मान दिया.' उन्होंने पाकिस्तान में हुई एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने हमारे 40 जवानों को मौत के घाट उतार दिया. मोदी जी ने उनकी 13वीं के दिन पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
गिरफ्तार कर लो या जाने दो! सफदरजंग अस्पताल पर सोनम वांगचुक का गंभीर आरोप; सुरक्षाकर्मी से बहस
गिरफ्तार कर लो या जाने दो! सफदरजंग अस्पताल पर सोनम वांगचुक का गंभीर आरोप; सुरक्षाकर्मी से बहस
Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget