एक्सप्लोरर

योगी सरकार के बजट पर अखिलेश का तंज- जिसकी जैसी समझ, उसका वैसा बजट

अखिलेश ने प्रदेश विधानसभा में वित्त वर्ष 2019-20 के लिये पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में ना तो विकास है और ना ही 'विजन'. और ना ही यह सामाजिक न्याय की तरफ जाता दिख रहा है. यह सरकार 'सबका

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को पेश बजट को 'सबका साथ, सबका विकास' के नाम पर धोखा करार दिया है.

अखिलेश ने प्रदेश विधानसभा में वित्त वर्ष 2019-20 के लिये पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में ना तो विकास है और ना ही 'विजन'. और ना ही यह सामाजिक न्याय की तरफ जाता दिख रहा है. यह सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के नाम पर सबको धोखा दे रही है.

उन्होंने कहा कि अब तक जनता के सामने इस सरकार के 60 प्रतिशत बजट आ चुके हैं. सरकार चलाने वाले सन्यासी हैं, योगी हैं, वह कम समझेंगे. ‘‘बजट में ना तो राजकोष के लिये और ना ही धर्मकोष के लिये कुछ दिखायी दे रहा है. जैसी जिसकी समझ, वैसा उसका बजट.’’

योगी सरकार के बजट के आकलन पर अखिलेश कहते हैं, ‘‘इस बजट को मेरी तरफ से शायद ही कुछ नम्बर मिलें.’’

अखिलेश ने कहा कि बजट में कुछ भी नया नहीं है, जो था वह भी खो दिया. बजट में किसानों और व्यापारियों के लिये कुछ नहीं है, बेरोजगारी के खात्मे के लिये कुछ नहीं है. ना ही स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के लिये कोई बजट है. यह बजट धोखा देने वाला निकला.

उन्होंने दावा किया कि जितना काम सपा सरकार ने अयोध्या, काशी और मथुरा में किया है, उसका आधा बजट भी योगी सरकार नहीं दे पायी है. जो काम सपा सरकार में हुआ, उसे आगे नहीं बढ़ा पायी. अब चुनाव आ गया है तो कुछ बजट दे दिया.

अखिलेश ने कहा कि नये मेडिकल कॉलेजों के लिये कोई प्रावधान नहीं है. शिक्षा के लिये कुछ नया नहीं. कोई नया सैनिक स्कूल नहीं खुलने जा रहा है. एक्सप्रेसवे के लिये जो धन दिया गया है, वह ऊंट के मुंह में जीरा है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले साल लखनऊ में हुई इन्वेस्टर्स समिट में सौर ऊर्जा क्षेत्र में सबसे ज्यादा निवेश की बात कही थी लेकिन उसने बजट में इसके लिये धन ही नहीं दिया है. इसके अलावा 'मेक इन इंडिया' भी कैसे बनेगा, जब इसके लिये कोई बजट ही नहीं दिया गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी गौमाता को बचाने के लिये बजट भाषण में कई जगह धन के आबंटन की बात कही गयी है लेकिन औसत लगायें तो हर गांव को इसके लिये सिर्फ 42 हजार रुपये मिलेंगे. क्या इतने भर से गौसेवा हो जाएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget