एक्सप्लोरर

अखिलेश का मोदी पर तंज- 'विकास' पूछ रहा है कि बनाना था काशी को 'क्योटो', 5 साल में मिला सिर्फ टूटो-फूटो

बता दें कि अखिलेश लगातार बीजेपी पर हमलावर रहे हैं. अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि बीजेपी के लोगों ने जनता को धोखा दिया है और उसकी नींव झूठ और नफरत पर टिकी है.

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश ने ट्वीट कर वाराणसी में चल रहे कार्यों पर तंज कसा. अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा, ''‘विकास’ पूछ रहा है- सुनी क्या तुमने बनारस की कहानी, एक बनारसी की ज़ुबानी.‘किसी ने कहा था बनाएंगे क्योटो, पर पांच साल में मिला टूटो-फूटो.’

एक और ट्वीट में अखिलेश ने लिखा, बीजेपी उत्तर प्रदेश हार चुकी है इसलिए ये लोग बंगाल भागकर आखिरी प्रयास कर रहे हैं. मैं बंगाल के लोगों से अपील कर रहा हूं कि आप लोग ममता जी का समर्थन करें. ताकि 23 मई को जब परिणाम आयें तो बीजेपी को छुपने के लिए कहीं जगह न मिले.

कुछ दिन पहले अखिलेश ने एक और फोटो ट्वीट की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि 'जब उन्होंने हमारे जाने के बाद मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोया था तब हमने भी तय कर लिया था कि हम उनको पूड़ी खिलाएंगे!' इस तस्वीर में अखिलेश योगी आदित्यनाथ जैसे दिखने वाले एक शख्स के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं. योगी जैसे दिखने वाले इस शख्स का नाम सुरेश ठाकुर है जो पिछले कुछ दिनों से अखिलेश के साथ मंच पर , जनसभाओं में दिखाई दे रहे हैं. मंच पर भगवा कपड़े पहने इस शख्स को देख कर जनता भी कन्फ्यूज हो जाती है.

ऐसा नहीं है कि अखिलेश ने पहली बार इस शख्स के साथ फोटो ट्वीट की है. अखिलेश अपने हर रैली में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर ले रहे हैं और जनता से 'ठोकीदार' को हटाने की अपील कर रहे हैं.

बता दें कि अखिलेश लगातार बीजेपी पर हमलावर रहे हैं. अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि बीजेपी के लोगों ने जनता को धोखा दिया है और उसकी नींव झूठ और नफरत पर टिकी है.

अखिलेश ने एक चुनावी सभा में कहा, 'बीजेपी ने वादा किया था कि एक करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी लेकिन वर्तमान सरकार ने जो फैसले लिए हैं, आज रोजगार किसी के भी हाथ में नहीं है.'

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने धोखा दिया है. उनकी नींव झूठ और नफरत पर टिकी है और इस बार इस गठबंधन ने तय किया है कि नफरत की दीवारों को गिराकर इनका सफाया करने का काम आने वाले दिनों में भी किया जाएगा.

तस्वीरें: अमित शाह ने गोरखपुर में रोड शो कर दिखाई ताकत, कहा- गठबंधन कोई चुनौती नहीं

यूपी: उत्तर प्रदेश में 74 सीटों का आंकड़ा पार करेगी बीजेपी- दिनेश शर्मा

यूपी: बलिया में महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देगी कांग्रेस, ये है वजह

महराजगंज: बीजेपी पर हमलावर हुईं प्रियंका, 5 बार विजयी सांसद से मांगा 25 साल का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में भी होगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल से दिया संदेश
झारखंड में भी होगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल से दिया संदेश
गिरिराज सिंह ने महबूबा को बताया था आतंकी, अब आया PDP का जवाब, केंद्रीय मंत्री को दी ये सीख
गिरिराज सिंह ने महबूबा को बताया था आतंकी, अब आया PDP का जवाब, केंद्रीय मंत्री को दी ये सीख
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्र ध्वज का अपमान! उल्टा तिरंगा लेकर धरने पर बैठीं, दर्ज होगा केस?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्र ध्वज का अपमान! दर्ज होगा केस?
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना…
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget