एक्सप्लोरर

पिथौरागढ़-हिंडन के बीच हवाई सेवा शुरू, जानें फ्लाइट शेड्यूल, किराए से लेकर सबकुछ

हेरीटेज एविएशन के विमान ने नौ यात्रियों के साथ पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी, इसके साथ ही हिंडन हवाई अड्डे से इस पहाड़ी शहर (पिथौड़ागढ़) के लिए विमान सेवा की शुरुआत हो गई.

गाजियाबाद: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई. उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद स्थित वायुसेना के हिंडन एयरबेस से लगे असैन्य हवाई अड्डे से शुक्रवार को 9 सीटर विमान ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिए उड़ान भरी. इस सेवा के शुरू हो जाने से राजधानी दिल्ली से पिथौरागढ़ का सफर 18 घंटे से घटकर मजह 1 घंटे का रह गया. हवाई कंपनी हैरिटेज एविएशन का 9 सीटर विमान बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन उड़ान भरेगा. टाइमिंग और किराया ‘हैरिटेज एवियेशन’ के प्रबंधक एम एस धामी ने पिथौरागढ़ में बताया कि एक घंटे की यह उड़ान हिंडन से प्रतिदिन दोपहर एक बजे चलेगी और पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे पर दो बजे पहुंचेगी जबकि पिथौरागढ़ से यह प्रतिदिन पूर्वाहन 11: 30 बजे उड़ान भरेगी और 12.30 बजे हिंडन पहुंचेगी. पिथौरागढ़ से हिंडन का प्रति व्यक्ति किराया 2470 रुपये है जबकि वापसी का किराया 2270 रुपये रखा गया है. अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर के लोगों को भी होगा फायदा हिंडन हवाई अड्डे पर आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इससे प्रदेश के पिथौरागढ़ के अलावा अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर से देश की राजधानी तक पहुंचने में समय की काफी बचत होगी. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से पिथौरागढ़ तक सड़क मार्ग से जाने में काफी समय लगता था जो महंगा भी था. उन्होंने कहा कि हवाई सेवा के शुरू होने से लोगों के समय की बचत होने के साथ ही वहां आर्थिक दृष्टि से भी लोगों को फायदा होगा. रावत ने कहा कि पिथौरागढ़ का सीमांत जिला होने के कारण यह हवाई सेवा सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होने और गंभीर मरीजों को कम समय में हायर सेंटर तक पहुंचाने के अलावा कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को भी इस हवाई सेवा से लाभ मिलेगा. पिथौरागढ़ में बनाया जा रहा है ट्यूलिप गार्डन  रावत ने कहा कि पिथौरागढ़ में एक ट्यूलिप गार्डन बनाया जा रहा है जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगा. इन पर्यटकों को भी हवाई सेवा का लाभ मिलेगा. उड़ान सेवा की शुरुआत के मौके पर गाजियाबाद के सांसद वी. के. सिंह, नैनीताल के सांसद और उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष अजय भट्ट और अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ मार्च को हिंडन में सिविल टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था. मेरठ जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने भी बृहस्पतिवार को सिविल टर्मिनल का दौरा किया था और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी. उन्होंने कहा कि साहिबाबाद के पुलिस उपाधीक्षक राकेश मिश्रा को सिविल हवाई अड्डे का मुख्य सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है. हवाई अड्डे की सुरक्षा में एक निरीक्षक, 15 उपनिरीक्षक, छह मुख्य आरक्षक, 30 आरक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक और महिला आरक्षकों को तैनात किया गया है.

रायबरेली में लगेगी यूपी कांग्रेस की नई टीम के लिए पाठशाला, प्रियंका सिखाएंगी राजनीति के गुर

यूपी: गिरिराज सिंह बोले- देश में चीन की तर्ज पर बने जनसंख्या नियंत्रण कानून

यूपीः अजय कुमार लल्लू ने संभाला यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget