एक्सप्लोरर

यूपी: राम मंदिर निर्माण को लेकर संतों की बड़ी बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि मंदिर का विवाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ही सुलझ सकता है. ऐसे में उम्म्मीद की जाती है कि महंत नृत्य गोपाल दास द्वारा बुलाई गई बैठक में मुस्लिम पक्षकारों से किसी तरह की बातचीत की पहल हो सकती है.

प्रयागराज: राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास द्वारा आज अयोध्या के साधू संतों व वीएचपी के पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक पर देश भर के संतों की निगाह है. साधू संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को भी आज की बैठक से राम मंदिर निर्माण के लिए कोई रास्ता निकलने की उम्मीद है.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि मंदिर का विवाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ही सुलझ सकता है. ऐसे में उम्म्मीद की जाती है कि महंत नृत्य गोपाल दास द्वारा बुलाई गई बैठक में मुस्लिम पक्षकारों से किसी तरह की बातचीत की पहल हो सकती है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी पर फ़िर से सवाल उठाए और कहा कि कमेटी में साधू संतों व मुस्लिम धर्मगुरुओं को ही रखा जाना चाहिए था.

महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक आज की बैठक में सिर्फ अयोध्या के ही साधू संत शामिल हो रहे हैं, इसलिए वह बैठक में नहीं रहेंगे, लेकिन बैठक में मंदिर निर्माण को लेकर जो भी पहल होगी, वह सभी उसका समर्थन करेंगे और उस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे.

कहा जा रहा है कि इस बैठक में अयोध्या के संत महंत शामिल होंगे. इसमें विश्व हिंदू परिषद के नेता भी शामिल होंगे. संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास, रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ रामविलास दास वेदांती, रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, दशरथ महल के बिंदुगद्दाचार्य, रंगमहल के महंत रामशरण दास, लक्ष्मणकिलाधीश महंत मैथिली शरण दास, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास भी इस बैठक में शामिल होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget