एक्सप्लोरर

उन्नाव मामले में सीबीआई ने कहा- जारी है बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ जांच

यूपी के बहुचर्चित उन्नाव गैंगरेप केस में नया मोड़ आ गया है. पहले ये खबर आई थी कि सीबीआई ने रेप के आरोपों की पुष्टि कर दी है. लेकिन अब सीबीआई ने कहा है कि सेंगर के खिलाफ जांच जारी है. रेप के आरोपों की पुष्टि की बात सिर्फ मीडिया का कयास है.

लखनऊ: यूपी के बहुचर्चित उन्नाव गैंगरेप केस में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपों से घिरे हुए हैं और इस समय जेल मे हैं. पहले ये खबर आई थी कि सीबीआई ने रेप के आरोपों की पुष्टि कर दी है. लेकिन अब सीबीआई ने कहा है कि सेंगर के खिलाफ जांच जारी है. रेप के आरोपों की पुष्टि की बात सिर्फ मीडिया का कयास है.

इससे पहले मीडिया में खबर थी कि सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे आरोपों की पुष्टि कर दी है. इन रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सीबीआई ने ऐसे सुबूत जुटाए हैं जिनसे पता चलता है कि सेंगर रेप में शामिल था. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि सीबीआई ने पुलिस की जांच को सही नहीं पाया.

सीएम योगी को कर्नाटक की चिंता है लेकिन यूपी की नहीं: अखिलेश यादव

गौरतलब है कि उन्नाव की एक युवती ने आरोप लगाए थे कि 4 जून 2017 को उसके साथ बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने रेप किया. आरोप है कि शशि सिंह नाम की महिला नौकरी का झांसा देकर युवती को विधायक कुलदीप सेंगर के पास लाई थी जहां उसके साथ रेप किया गया.

उन्नाव गैंगरेप केस के कारण योगी सरकार की बहुत किरकिरी हो रही थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने केस सीबीआई को देने का फैसला किया था. अप्रैल 2018 में सीबीआई ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

मोहम्मद अली जिन्ना महापुरुष थे, हैं और रहेंगे, लगाई जानी चाहिए प्रतिमा: सावित्री बाई फुले

सीबीआई ने अभी तक इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है जिनमें आरोपी विधायक सेंगर, उसका भाई अतुल सेंगर और सहयोग करने वाली महिला शशि सिंह शामिल है. पीड़िता के बयान भी सीबीआई ने दर्ज किए और बाकी बयानों को आपस में भी मिला कर देखा गया.

पिछले हफ्ते ही हाईकोर्ट के निर्देश पर सेंगर को सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है. पीड़िता ने अपील की थी कि उसे और उसके परिवार को विधायक से खतरा है, साथ ही वह उन्नाव में रह कर केस को भी प्रभावित कर सकता है.

सेंगर को क्लीनचिट के नाम पर पत्नी से एक करोड़ मांगने वाले दो गिरफ्तार

पीड़िता इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने भी गई थी लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी थी. बाद में पीड़िता के पिता को विधायक के भाई ने कथित तौर पर साथियों के साथ मिल कर इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget