एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप केस: केंद्र सरकार ने रायबरेली एक्सीडेंट की जांच CBI को सौंपी, पीड़िता की हालत गंभीर

उन्नाव गैंगरेप केस: रायबरेली एक्सीडेंट को लेकर विपक्षी पार्टियां योगी सरकार पर हमलावर हैं और आरोपी बीजेपी विधायक को बचाने का आरोप लगा रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश के बाद केंद्र ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है.

नई दिल्ली: उन्नाव के चर्चित गैंगरेप केस की पीड़िता के एक्सीडेंट की जांच सीबीआई करेगी. केंद्र ने मंगलवार को अपने एक आदेश में कहा कि सड़क दुर्घटना मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है. गैंगरेप के मामले में पहले ही सीबीआई बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ जांच कर रही है. सेंगर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक्सीडेंट के मामले में भी आरोपी बनाया है. इस बीच पीड़िता को लेकर अस्पताल ने कहा है कि उसकी हालत गंभीर है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटना की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की सोमवार देर रात सिफारिश की थी. उत्तर प्रदेश के प्रधान गृह सचिव अरविंद कुमार ने कहा था, ‘‘सरकार ने रायबरेली जिले के गुरबख्शगंज थाना में आईपीसी की धारा 302,307, 506,120 के तहत दर्ज अपराध संख्या 305/2019 की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है. इस बारे में एक औपचारिक अनुरोध भारत सरकार को भेजा गया है.’’

उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता रविवार को कार से अपने परिवार के साथ रायबरेली जा रही थी. इसी दौरान एक ट्रक ने टक्कर मार दी. घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई. पीड़िता और वकील बुरी तरह जख्मी हो गए. दोनों को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मंगलवार शाम को केजीएमयू द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति जस की तस बनी हुई है. वह अभी भी वेंटीलेटर पर है. मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक पीड़िता का ब्लड प्रेशर गिर रहा है. एक्सीडेंट की वजह से फेफड़ों में भी चोटें आई हैं. साथ ही दाहिने कॉलर की हड्डी भी फ्रैक्चर है.

केजीएमयू ट्रामा सेंटर के प्रवक्ता डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि अभी भी पीड़िता की हालत कल जैसी ही बनी हुई है. उसकी हालत एम् कोई सुधार नहीं आया है. पीड़िता को वेंटीलेटर पर रखा गया है और एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं. डॉ तिवारी के मुताबिक, फ्रेक्चर और ब्लीडिंग से पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. फेफड़ों में ब्लीडिंग की वजह से भी स्थिति गंभीर है. एक्सीडेंट की वजह से सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं

पीड़िता के परिवार का दावा है कि रायबरेली में हुई सड़क दुर्घटना पीड़िता को मारने की साजिश है. पूरी साजिश बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर ने रची. उत्तर प्रदेश के बांगरमऊ से चार बार के विधायक सेंगर को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था.

उन्नाव गैंगरेप: पीड़िता के चाचा को मिली शॉर्ट टर्म जमानत, विपक्ष के निशाने पर बीजेपी

विपक्षी पार्टियां सड़क से लेकर संसद तक मामले को उठा रही है. कांग्रेस ने कल उपवास का फैसला किया है. कांग्रेस ने आज लखनऊ में भी प्रदर्शन किया. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अस्पताल जाकर पीड़िता की हालत जानी. विपक्षी पार्टियों का कहना है कि गैंगरेप जैसे संगीन मामलों में आरोपी विधायक के खिलाफ बीजेपी क्यों नहीं कार्रवाई कर रही है. वहीं बीजेपी का कहना है कि सेंगर को पहले ही निलंबित किया जा चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget