एक्सप्लोरर

उन्नाव: गांव के मनचलों की छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने की खुदकुशी

ये मामला बांगरमऊ कोतवाली के भुड्ढा गांव का है जहां गंगा स्नान कर घर लौट रही छात्रा को रास्ते में उसके गांव के ही युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की. बदसलूकी से आहत होकर लड़की ने घर आकर फांसी लगा ली. मृतका के पिता ने गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है.

उन्नाव: योगी सरकार चाहें जितने दावे कर ले पर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला उन्नाव में सामने आया जहां छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने आत्महत्या कर ली. ये मामला बांगरमऊ कोतवाली के भुड्ढा गांव का है जहां गंगा स्नान कर घर लौट रही छात्रा को रास्ते में उसके गांव के ही युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की. बदसलूकी से आहत होकर लड़की ने घर आकर फांसी लगा ली. मृतका के पिता ने गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है.

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड्डा निवासी रूपलाल पुत्र महाबीर द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री पूनम सावन में हर दिन गंगा नहाने जाती थी. बीते बुधवार को एकादशी के अवसर पर भी वह ग्रामीणों के संग गंगा नहाने गयी थी. नहाने के बाद वह ग्रामीणों के साथ पैदल घर लौट रही थी, साथ में छोटा भाई अशोक और चाचा जगतपाल भी थे.

पूनम की तबियत कुछ खराब थी इसलिए वह सबसे पीछे धीमें धीमे चल रही थी. रास्ते मे उसे गांव के ही दो युवकों ने रोक लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगे. यह बात उसके चाचा और भाई को काफी बुरी लगी. लेकिन लोक लाज के भय के कारण इन लोगों ने कोई विरोध नहीं किया. लेकिन बदसलूकी से आहत किशोरी को ये बात नागवार गुजरी और उसने फांसी लगा ली.

पिता रूपलाल के अनुसार पूनम गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ती थी,पहले भी इन युवकों ने उसे छेड़ा था तब वह एक महीने तक स्कूल नहीं गई थी. उस वक्त भी बदनामी से बचने के लिए पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी. छात्रा के पिता ने तहरीर में गांव के सुभाष (17) पुत्र ललतु और धर्मराज (18) को नामजद किया है. सुभाष भी हाई स्कूल का छात्र है. पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सुभाष को हिरासत में ले लिया है. जबकि धर्मराज अभी फरार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा होगा मंजूर- सूत्र
Live: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा होगा मंजूर- सूत्र
BJP का मोहरा बन अपने लिए रास्ते बंद कर रहे ओपी राजभर? अखिलेश यादव के बयान में छिपा है राज!
BJP का मोहरा बन अपने लिए रास्ते बंद कर रहे ओपी राजभर? अखिलेश यादव के बयान में छिपा है राज!
बच्चों के खेल मैदान में व्यावसायिक प्रदर्शनी पर हाईकोर्ट सख्त, बांदा विकास प्राधिकरण को फटकार
बच्चों के खेल मैदान में व्यावसायिक प्रदर्शनी पर हाईकोर्ट सख्त, बांदा विकास प्राधिकरण को फटकार
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget