एक्सप्लोरर

शहर-ए-इत्र कन्नौज: यहां की हवाओं में भी आती है भीनी-भीनी सी महक, मिलते हैं 500 से लेकर लाख रुपए तक के इत्र

कन्नौज में इत्र बनाने की परंपरा बहुत पुरानी है. यहां की गली-गली में इत्र बनाने की फैक्ट्रियां हैं जो बेहतरीन क्वालिटी के इत्र का निर्माण करती हैं. यहां आप चाहें जिधर से भी गुजरें हवा में घुली खुशबू आपके पैरों को बांध लेगी.

कन्नौज: जब भी अच्छी खुशबू की बात आती है तो सबसे पहले जेहन में कन्नौज का नाम आता है. कन्नौज को खुशबुओं का शहर कहा जाता है. इसी शहर ने लोगों को खुशबू की परिभाषा समझाई है. यहां की हवाओं में भी भीनी-भीनी सी महक आती है, इसे ऐसे ही इसे खुशबुओं का शहर नहीं कहते. कन्नौज में इत्र बनाने की परंपरा बहुत पुरानी है. यहां की गली-गली में इत्र बनाने की फैक्ट्रियां हैं जो बेहतरीन क्वालिटी के इत्र का निर्माण करती हैं. यहां आप चाहें जिधर से भी गुजरें हवा में घुली खुशबू आपके पैरों को बांध लेगी. जैसे -जैसे आप शहर में आगे बढ़ते जाएंगे नई-नई महक से दो-तार होंगे.

यहां आपको 500 रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक के इत्र मिल जाएंगे खुशबू की बेहतरीन परख रखने वाला ये शहर पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां के बनाए इत्र की महक देश विदेश तक पहुंच रही है. यहां पर खास तौर से गुलाब, चंदन, मोगरा, गेंदा, चमेली, खस, बेला, कस्तूरी, जैसमीन, फैंटासिया और मिट्टी के अर्क से इत्र बनाए जाते हैं. यहां के हर्बल इत्र सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. बता दें कि यहां आपको 500 रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक के इत्र मिल जाएंगे. यहां के कारोबारियों ने दूर-दूर तक इस महक को पहुंचाने के लिए कई ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स से भी करार किया है. अगर आप कन्नौज ना भी आ पाएं तो भी यहां के बने बेहतरीन इत्र आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे.

मिट्टी और गुलाब से बनता है यहां का सबसे खास इत्र कन्नौज की करीब 80 फीसदी आबादी इस कारोबार में है. यहां करीब 200 से ज्यादा इत्र के कारखाने हैं. यहां का सबसे खास इत्र मिट्टी से बनाया जाता है जिसकी सोंधी खुशबू इस कदर जेहन में उतरती है कि मानों आप किसी और दुनिया में हों. यहां का दूसरा खास इत्र गुलाब से बनकर तैयार होता है जिसकी खेती खासतौर से अलीगढ़ में की जाती है. अलीगढ़ में उगाए गए दमश्क गुलाबों से बनाया जाता है.

एल्कोहल फ्री होते हैं यहां बने इत्र कन्नौज में जगह-जगह आपको इत्र की दुकानें मिल जाएंगी जिनके पास इत्र की इतनी किस्में होती हैं कि आप फैसला ही नहीं कर पाएंगे कि कौन सी खुशबू आपको ज्यादा पसंद आई. इस भीनी-भीनी सी खुशबू के पीछे सबसे बड़ा कारण यहां के इत्रों का एल्कोहल फ्री होना है. यहां पर इत्रों का निर्माण नेचुरल तरीके से किया जाता है और ये प्रथा लगभग 4000 सालों से ऐसी ही है.

महक को लेकर लोगों की अलग-अलग पसंद होती है. किसी को डार्क खुशबू पसंद है तो किसी को लाइट, किसी को स्पाइसी ट्विस्ट अच्छा लगता है तो किसी को फ्रूटी सेंस. कुल मिलाकर ये जान लेना जरूरी है कि आपकी हर ख्वाहिश का ख्याल यहां का बाजार रखता है आप बस पसंद बताइए, फ्रैगनेंस हाजिर हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
'अखिलेश के बयानों में झलक रही हताशा, चुनाव से पहले सपा ने मानी हार', बीजेपी का दावा
'अखिलेश के बयानों में झलक रही हताशा, चुनाव से पहले सपा ने मानी हार', बीजेपी का दावा
'रिजीम चेंज' के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया 'बीजेपी के गुर्गे'
'रिजीम चेंज' के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया 'बीजेपी के गुर्गे'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget