एक्सप्लोरर
गोरखपुर: कांग्रेस का अनोखा विरोध, गैस के दामों में वृद्धि पर मनाया सिलेंडर का श्रद्धांजलि दिवस
गोरखपुर के बेतियाहाता मुंशी प्रेमचंद पार्क पर कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ये अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया . कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर पर पोस्टर चिपकाए. इन पोस्टर पर गैस सिलिंडर का जन्म तिथि साल 2014 और मृत्यु की तिथि 2018 लिखी गई है. उसके बाद कार्यकर्ताओं ने दीया और अगरबत्ती जलाया और श्रद्धांजलि अर्पित की.

गोरखपुर: गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में गोरखपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध दर्ज कराया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर का श्रद्धांजलि दिवस मनाया. कार्यकर्ताओं ने बकायदा सिलिंडर के ऊपर जन्म और मृत्यु का सन लिखने के बाद उसे माला पहनाया और पिंडी बनाने के बाद अगरबत्ती-दीया जलाकर उसे श्रद्धासुमन अर्पित किया. गोरखपुर के बेतियाहाता मुंशी प्रेमचंद पार्क पर कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ये अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया . कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर पर पोस्टर चिपकाए. इन पोस्टर पर गैस सिलिंडर का जन्म तिथि साल 2014 और मृत्यु की तिथि 2018 लिखी गई है. उसके बाद कार्यकर्ताओं ने दीया और अगरबत्ती जलाया और श्रद्धांजलि अर्पित की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक भी मनाया. उनका विरोध इस बात पर है कि सिलेंडर का दाम लगातार बढ़ता जा रहा है. आम आदमी के लिए सिलेंडर भरवा पाना भी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2014 में उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी, उसका कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है.
अनवर ने कहा कि गरीबों के घर में सिलेंडर और चूल्हा तो पहुंच गया. लेकिन, जब सिलेंडर के दाम आसमान छुएंगे, तो फिर से लोगों को मिट्टी के चूल्हे पर ही खाना पकाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि गांव के गरीब लोगों को सस्ते दर पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए. वहीं शहर में रहने वाले गरीब तबके के लोगों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सिलिंडर के दाम 300 से 350 रुपए थे. जो आज बढ़कर 800 से 900 रुपए तक हो गए हैं. महंगाई भी आसमान छू रही है. ऐसे में आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन नहीं दिया गया. इसे ऋण के रूप में दिया गया. कांग्रेस कार्यकर्ता स्नेहलता ने कहा कि महंगाई से जनता की आवाज को उठा रहे हैं. गैस को लेकर आम जनता पूरी तरह से परेशान हैं. केन्द्र सरकार ने जीरो बैलेंस पर जेवर बेचकर खाते खुलवाए. नोटबंदी से परेशानी उठानी पड़ी. खाते से रुपए गायब हो गए. उन्होंने कहा कि मुफ्त में गैस किसी को नहीं मिली. लोगों के सब्सिडी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है. पहले जो गैस 300 से 350 रुपए में मिलती थी आज वो 800 से 900 रुपए में मिल रही है. इसलिए आज वे लोग गैस सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भले ही गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन कर सिलेंडर को श्रद्धांजलि दे दी है. लेकिन, उन्हें इस बात को भी स्वीकार करना होगा कि करोड़ों ऐसी महिलाओं को चूल्हे का धुंआ खाने से राहत भी मिली है.
अनवर ने कहा कि गरीबों के घर में सिलेंडर और चूल्हा तो पहुंच गया. लेकिन, जब सिलेंडर के दाम आसमान छुएंगे, तो फिर से लोगों को मिट्टी के चूल्हे पर ही खाना पकाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि गांव के गरीब लोगों को सस्ते दर पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए. वहीं शहर में रहने वाले गरीब तबके के लोगों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सिलिंडर के दाम 300 से 350 रुपए थे. जो आज बढ़कर 800 से 900 रुपए तक हो गए हैं. महंगाई भी आसमान छू रही है. ऐसे में आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन नहीं दिया गया. इसे ऋण के रूप में दिया गया. कांग्रेस कार्यकर्ता स्नेहलता ने कहा कि महंगाई से जनता की आवाज को उठा रहे हैं. गैस को लेकर आम जनता पूरी तरह से परेशान हैं. केन्द्र सरकार ने जीरो बैलेंस पर जेवर बेचकर खाते खुलवाए. नोटबंदी से परेशानी उठानी पड़ी. खाते से रुपए गायब हो गए. उन्होंने कहा कि मुफ्त में गैस किसी को नहीं मिली. लोगों के सब्सिडी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है. पहले जो गैस 300 से 350 रुपए में मिलती थी आज वो 800 से 900 रुपए में मिल रही है. इसलिए आज वे लोग गैस सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भले ही गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन कर सिलेंडर को श्रद्धांजलि दे दी है. लेकिन, उन्हें इस बात को भी स्वीकार करना होगा कि करोड़ों ऐसी महिलाओं को चूल्हे का धुंआ खाने से राहत भी मिली है. और पढ़ें

















