एक्सप्लोरर

नकली ग्राहक बन कोठे पर पहुंचा भाई तो नौ साल बाद आजाद हुई बहन, मौसा ने ही बेच दिया था!

यूपी के वाराणसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक लड़की को पुलिस ने रेड लाइट एरिया से मुक्त कराया है. लड़की ने जो बातें बताई हैं वो वाकई हिला देने वाली हैं.

वाराणसी. धर्मनगरी मानी जाने वाली काशी से मानवता और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. शहर के मडुवाडीह थानाक्षेत्र के शिवदासपुर में पुलिस ने रेड डालकर एक युवती को रेस्क्यू किया. यह युवती आठ-नौ साल पहले जब नाबालिग थी तो चंदौली स्थित अपने घर के सामने से लापता हो गई थी. तब से परिजन उसकी तलाश में जमीन आसमान एक किए हुए थे. इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी क्राइम ज्ञानेन्‍द्र प्रसाद ने बताया कि चंदौली निवासी एक दम्पति ने पिछले दिनों पत्र लिखकर अपनी बेटी के इस इलाके में होने की जानकारी दी थी. पत्र के मुताबिक़ आज से 8-9 साल पहले उनकी 12 वर्षीय बेटी घर के बाहर से खेलते समय गायब हो गयी थी. इसके बाद उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें उनकी बेटी को रेड लाइट एरिया में देखने की बात कही. जिसपर परिवार ने उसके चचेरे भाई को उस कोठे पर ग्राहक बनाकर भेजा. भाई ने उस युवती की फोटो और विडियो बनाकर परिवार वालों को दिखाया तो पुष्टि हो गई कि वह उनकी ही बेटी है.

गाजियाबाद में रोडरेज: बोनट पर झूलता रहा शख्स, 2 किलोमीटर तक फर्राटा भरती रही कार

इसके बाद वाराणसी क्राइम ब्रांच, मडुवाडीह थाना और महिला थाना की ज्वाइंट पुलिस टीम ने शिवदासपुर इलाके में छापेमारी की तो एक मकान से उस युवती को छुड़ाया गया. जिस्म के दलालों से आजाद होने के बाद बेटी अपनी मां से लिपट कर रोने लगी. उधर मां भी वर्षों बाद अपनी बेटी को इस हाल में देखकर रोती रही और कसम खाती रही कि अब चाहे कुछ भी हो जाए वह अपने कलेजे के टुकड़े को कभी अपने से अलग नहीं होने देगी. इस मामले में पुलिस ने दो पुरुषों सहित तकरीबन आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में लिया है. युवती से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि जब वह घर के सामने खेल रही थी, तभी उसका मौसा उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले आया. इसके बाद उसने मडुवाडीह इलाके में जिस्मफरोशों के हाथ उसे बेच दिया था.

बरेली: IAS की तैयारी कर रही छात्रा पर सरेशाम तेजाब से हमला, पीड़िता ने मामा पर लगाया आरोप

भेलूपुर सीओ अनिल कुमार ने बताया कि युवती के इस खुलासे के बाद एक टीम बनाकर उसके मौसा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वालों में सीओ अंकिता सिंह, थाना प्रभारी मडुवाडीह संजय त्रिपाठी, मडुवाडीह चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, डीएलडब्लू चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि शिवदासपुर के अधिकतर कई घरों में जिस्मफरोशी का घिनौना धंधा चल रहा है. पुलिस अब इस इलाके में एक बड़े ऑपरेशन की तैयारी में है.

प्रयागराज: कुंभ मेले में टेंट सिटी बसाने वाली कंपनी के मैनेजर से सात लाख रूपये की लूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget