एक्सप्लोरर

अलीगढ़ कांड: टप्पल केस में दो और गिरफ्तार, एएमयू छात्रों ने भी की सख्त सजा की मांग

अलीगढ़ मर्डर केस में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फोन रिकॉर्ड खंगाल रही है और एएमयू छात्रों ने दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की है.

अलीगढ: अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक जाहिद की पत्नी है और दूसरा उसका भाई मेहंदी हसन है. इस मामले की जांच चल रही है और पुलिस सभी संदिग्धों के फोन रिकार्ड खंगाल रही है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने शनिवार को बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मजबूत मामला बना रही है, ताकि यह सभी कानूनी प्रक्रियाओं पर खरा उतरे और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए तेजी से न्याय सुनिश्चित हो सके. सभी संदिग्धों के फोन रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं.

कुलहरि शुक्रवार देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद थे. उन्होंने चेताया कि अगर कोई अफवाह फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है या शांति भंग का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. कुलहरि ने पुष्टि की कि जो दो लोग पकड़े गए हैं, उनमें से एक की उम्र लगभग 43 साल है और उसका आपराधिक इतिहास भी है. उसके खिलाफ गुंडा एक्ट लग चुका है और नाबालिगों के साथ यौन अपराध को लेकर दो बार कार्रवाई हुई है.

उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पाक्सो के दो अलग-अलग मामले तथा बलात्कार का एक मामला लंबित है. दिल्ली में अपहरण के एक मामले में वह जेल गया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन डाक्टरों के पैनल ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया. उन्हें बलात्कार का कोई साक्ष्य नहीं मिला, हालांकि फोरेंसिक विशेषज्ञ नमूनों की जांच कर रहे हैं.

इस बीच, नृशंस हत्या के खिलाफ विरोध प्रकट करने के लिए नगर में कई जगहों पर कैंडल लाइट जुलूस निकाले गये. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने इस जघन्य हत्या की कड़ी निन्दा की है. उन्होंने अपराध को अंजाम देने वालों को जल्द और कड़े से कड़ा दंड देने की मांग की. एएमयू शिक्षक संघ की विशेष बैठक में मांग की गयी कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का तत्काल गठन किया जाए.

एएमयू के छात्रों ने परिसर में कैंडल लाइट मार्च किया. छात्रों ने कानून में बदलाव की मांग की ताकि ऐसे अपराधियों को उसी तरह का कडा दंड मिल सके, जैसा सउदी अरब में मिलता है. मामले में जाहिद और एक अन्य को अब तक गिरफ्तार किया गया है. एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मियों को मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है .

बच्ची टप्पल कस्बे से 30 मई को गायब हुई थी. उसका शव तीन दिन बाद घर के निकट कूडे़ के ढेर पर पड़ा मिला था. अपर पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार ने शुक्रवार को कहा था कि मामला त्वरित गति से चलाया जाएगा. प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट भी शामिल किया जाएगा. फिलहाल बलात्कार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget