एक्सप्लोरर

दिल्ली से वाराणसी तक जाएगी ट्रेन 18, 750 किमी का सफर तय करने में लगेंगे सिर्फ 8 घंटे

रेल मंत्री ने कहा कि इस ट्रेन में वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरों के साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों की सुविधाएं होंगी और इसमें कोई इंजन नहीं है. यह ट्रेनसेट है. यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ 750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

नयी दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेन 18 के दिल्ली से वाराणसी तक जाने की पुष्टि करते हुए बुधवार को कहा कि ट्रेन का सफर आठ घंटे का होगा और इसकी गति इस मार्ग पर सबसे तीव्र गति वाली ट्रेन से डेढ़ गुना ज्यादा होगी.

रेलवे कहता रहा है कि उसने ट्रेन के दो मार्गों दिल्ली से भोपाल और दिल्ली से वाराणसी का प्रस्ताव दिया था लेकिन यह पहली बार है जब इसके मार्ग की आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई.

गोयल ने कहा, ‘‘हमने ट्रेन का सफल परीक्षण कर लिया है और सुझावों को लागू किया जा रहा है। जल्द ही ट्रेन राष्ट्र का समर्पित की जाएगी और हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसे हरी झंडी दिखाने का अनुरोध किया है. यह ट्रेन आठ घंटों में दिल्ली से वाराणसी की दूरी तय करेगी. अब तक दोनों शहरों के बीच चलने वाली सबसे तीव्र गति वाली ट्रेन साढ़े ग्यारह घंटे का समय लेती है.’’

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का निरीक्षण करने वाले रेल मंत्री ने कहा, ‘‘इस ट्रेन में वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरों के साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों की सुविधाएं होंगी और इसमें कोई इंजन नहीं है. यह ट्रेनसेट है. यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ 750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.’’

उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ट्रेन 18 के मार्ग के बारे में लोगों को जानकारी देने के वास्ते अभियान चला रहा है ताकि हाल ही में दिल्ली के समीप इसके परीक्षण के दौरान पत्थर फेंके जाने वाली घटनाएं दोबारा ना हो.

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि वे झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चों को खेलने के लिए खिलौने, चॉकबोर्ड, फुटबॉल दे रहे हैं ताकि वे पत्थरों का इस्तेमाल ना करें.

बहरहाल, गोयल ने इस ट्रेन के पहली बार संचालन के लिए कोई तारीख बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन की सेवा जल्द ही शुरू होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget