एक्सप्लोरर

कासगंज में तिरंगा यात्रा की अनुमति नहीं, छावनी में तब्दील हुआ शहर

कासगंज के जिला अधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि किसी को भी अभी तक तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई है. लोगों को सुरक्षा कवच योजना के तहत जागरूक किया जा रहा है. लोगों से कहा जा रहा है कि अराजक तत्वों पर नज़र रखें. सोशल मीडिया पर नज़र रखी जा रही है जिससे कोई भ्रामक खबर न फैलाए.

कासगंज: यूपी के कासगंज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 15 दिनों से कासगंज पुलिस और जिला प्रशासन जिले के अलग-अलग भागों में फ्लैग मार्च कर पुलिस फ़ोर्स को दंगा नियंत्रण उपकरणों का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दे रहा है. पूरे कासगंज को छावनी बना दिया गया है.

कासगंज में 26 जनवरी 2018 को विश्व हिन्दू परिषद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी. एक समुदाय विशेष के लोगों ने बाइक पर निकली तिरंगा यात्रा पर पथराव किया था जिसके बाद हिंसा भड़क गई. हिंसा में चंदन नाम के युवक की मौत हो गई थी. उसके बाद 10 दिनों तक कासगंज में हिंसा, आगजनी, पथराव और गोलीबारी का दौर चला था, जिसमे करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ था. इस बार भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुछ संगठनों ने कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने की जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है.

किसी को भी अभी तक तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई

कासगंज के जिला अधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि किसी को भी अभी तक तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई है. लोगों को सुरक्षा कवच योजना के तहत जागरूक किया जा रहा है. लोगों से कहा जा रहा है कि अराजक तत्वों पर नज़र रखें. सोशल मीडिया पर नज़र रखी जा रही है जिससे कोई भ्रामक खबर न फैलाए. किसी की भावना को भी ठेस न पहुंचे ऐसी हमारी कोशिश है.

शहर में कवच योजना लागू कर लोगों को जागरूक कर रही है पुलिस

पिछली बार की हिंसा से सबक लेते हुए इस बार प्रसाशन कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहता है इसलिए समय रहते पुलिस ने पूरे कासगंज में सुरक्षा कवच योजना लागू की है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कई बार फुल ड्रेस रिहर्शल भी कर चुकी है.

पुलिस कर्मियों को दिया जा रहा है हर तरह का प्रशिक्षण

पुलिस कर्मियों को हथियार चलाने, आशु गैस छोड़ने, रबर की गोलियां चलाने, दंगा नियंत्रण ड्रिल का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर 2 कंपनी पीएसी और एक कंपनी रेपिड एक्शन फोर्स की मांग की गई है. आस पास के जिलों का फ़ोर्स भी मंगाई जा रही है.

15 अगस्त के साथ-साथ ईद और रक्षा बंधन के त्योहारों पर पैनी नजर कासगंज जिले में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा और उसके बाद भड़के दंगों को देखते हुए इस बार 15 अगस्त 2018 को कासगंज में प्रस्तावित तिरंगा यात्राओं और उसके बाद ईद और रक्षा बंधन के त्योहारों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

इन अवसरों को ध्यान में रखते हुए जनपद में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने सुरक्षा कवच योजना लागू की है. जिसके चलते प्रथम चरण में कासगंज में 3 अगस्त को और द्वितीय चरण में कस्बा गंजडुण्डवारा में 10 अगस्त को पुलिस द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल एवं दंगारोधी उपकरणों का अभ्यास किया गया.

संवेदनशीलता के आधार पर पुलिस की मात्रा में वृद्धि की जाएगी

कस्बा गंजडुण्डवारा को 02 जोन में बांटा गया है. जोन प्रभारी क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है. सभी जोन में 03-03 सेक्टर (06 सेक्टर) बनाए गए हैं. सेक्टर प्रभारी निरीक्षक स्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. कस्बा गंजडुण्डवारा में 46 पॉइंट्स बनाए गए हैं. सभी पॉइंट्स पर कम से कम 01 उपनिरीक्षक 02 आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है. संवेदनशीलता के आधार पर पुलिस की मात्रा में वृद्धि की जाएगी.

इसी तरह 15 स्थानों पर छतों पर बाइनाकूलर एवं एलएमजी सहित 15 Hcp 30 आरक्षियों को नियुक्त किया गया है. पूरी रिहर्सल में 15 निरीक्षक, 72 उप निरीक्षक, 31HCP ,170 आरक्षी एवं 1 कम्पनी PAC और होमगार्ड आदि पुलिस बल तैनात किया गया है.

पुलिस अधीक्षक कासगंज गंजडुण्डवारा और सहावर के मध्य जंगल में एण्टी राइट उपकरणों जैसे स्टेन ग्रिनेड, मिर्ची बम, टियर स्मोक बम, एण्टी राइट गन आदि को पुलिस कर्मियों से चलवाकर शस्त्र अभ्यास कराया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में पुलिस को कोई परेशानी न हो.

मोबाइल-सोशल मीडिया पर भी नजर

इस रिहर्सल का प्रमुख उद्देश्य जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करना है और ये आश्वस्त कराना है कि पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.शहर की फिजा बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों को विभिन्न माध्यमों से चिन्हित कराया जा रहा है. मोबाइल-सोशल मीडिया पर साइबर क्राइम और सर्विलांस के माध्यम से नजर रखी जा रही रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget