एक्सप्लोरर

इटावा: बेटी की शादी करने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, मां और दो बेटों की मौके पर मौत

इटावा में नेशनल हाई वे पर एक बोलेरो जीप खड़े ट्रक में जा घुसी. इस सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें मां और दो बेटे शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक परिवार अपनी बेटी की शादी करने कासगंज जा रहा था

इटावा। छत्तीसग़ढ से कासगंज अपने पैतृक गांव लड़की की शादी करने आ रहे एक परिवार की बोलेरो जीप नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ गई. इस हादसे में मां और दो बेटों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. ये दुर्घटना सुबह तड़के हुई.

जानकारी के मुताबिक बेटी के शादी के लिये जा रहे परिवार की खुशियां उस वक़्त मातम में बदल गई, जब सूरज निकलने से पहले नेशनल हाईवे-2 पर बकेवर थाने में एक बोलेरो खड़े ट्रक से टकरा गई. बोलेरो में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे.

परिवार के मुखिया राजाराम नायक अपनी बड़ी बेटी आरती की शादी अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के कासगंज के गांव धरना निनाव से करने जा रहे थे. राजाराम नायक पिछले 25 साल से छत्तीसगढ़ के गंडई में कपड़े की फेरी लगाने का काम करते हैं और अब परिवार के साथ छत्तीसगढ़ में रहते हैं. हादसे के वक़्त पूरा परिवार पत्नी, बेटे और बेटियां गाड़ी में मौजूद थे. हादसे में पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई.

हादसे में बोलेरो सवार राजाराम की 45 वर्षीय पत्नी रेखा, 18 वर्षीय पुत्र पंकज और 13 वर्षीय पुत्र बंटी की मौके पर मौत हो गई, वहीं राजाराम, दो पुत्रियां व चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो थाना प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए.

उन्होंने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया और क्रेन बुलाकर बोलेरो को हाईवे से किनारे कराया. पुलिस के मुताबिक राजाराम 25 साल से छत्तीसगढ़ में रहकर कारोबार कर रहा है, बेटी की शादी के लिए गांव जा रहा था. शुरुआती जांच में बोलेरो की ब्रेक फेल होने से हादसा होने की बात सामने आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में बाइक हटाने को कहा तो सिर में मार दी गोली, ट्रैक्टर चालक की मौत
नालंदा में बाइक हटाने को कहा तो सिर में मार दी गोली, ट्रैक्टर चालक की मौत
लातूर: 'फसल बर्बाद हो गई, बेटी की फीस माफ कर दो', किसान ने वीडियो पोस्ट कर दी जान
लातूर: 'फसल बर्बाद हो गई, बेटी की फीस माफ कर दो', किसान ने वीडियो पोस्ट कर दी जान
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget