एक्सप्लोरर

मथुरा: तीन बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज सहित सिम बरामद

जमुनापार के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि राया रोड पर लंबे समय से झोपड़ी डालकर रह रहे तीन बांग्लादेशी युवकों को खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पकड़ा गया. तीनों अपने भारतीय होने का कोई पक्का सुबूत नहीं दिखा सके.

मथुरा:उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस ने तीनों के पास से मिले फर्जी दस्तावेज भी जब्त कर लिये. थाना जमुनापार के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया, ‘‘राया रोड पर लंबे समय से झोपड़ी डालकर रह रहे तीन बांग्लादेशी युवकों को खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पकड़ा गया. तीनों अपने भारतीय होने का कोई पक्का सुबूत नहीं दिखा सके. जबकि, वे फर्जी तरीके से बनवाए गए आधार कार्ड, मोबाइल सिम आदि दस्तावेज के आधार पर धड़ल्ले से कूड़ा बीनने का काम कर रहे थे.’’ उन्होंने बताया, ‘‘उन्हें यहां रहने के लिए जगह मुहैया कराने वाला और उनसे कबाड़ा खरीदने वाला व्यक्ति शकील, निवासी डीग गेट, मथुरा फरार है. इनके अलावा भी कई अन्य स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन, इनके अन्य साथी हाथ नहीं लगे. कम से कम दो साथी तो ऐसे हैं ही जिनके बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारी मिल चुकी है.’’ उन्होंने बताया, ‘‘खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी राया रोड पर झोपड़ी डालकर रह रहे हैं. सोमवार को पुलिस ने मौके से रेहान शेख उर्फ ओपो, नजमुल और राशिल को गिरफ्तार कर लिया.’’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया, ‘‘पुलिस सभी फरार लोगों की तलाशी के साथ-साथ बांग्लादेशी युवकों को यहां बसाने में हर प्रकार का सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भी गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget