एक्सप्लोरर

युनिवर्सिटी हिंसा मामले में एबीवीपी के एक दर्जन कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर, तीन गिरफ्तार

सेंट्रल युनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हुई ज़बरदस्त हिंसा के मामले में एबीवीपी के एक दर्जन कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

इलाहाबाद: सेंट्रल युनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हुई ज़बरदस्त हिंसा के मामले में बीजेपी की स्टूडेंट विंग एबीवीपी के एक दर्जन कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. इन सभी के खिलाफ शहर के कर्नलगंज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है. एबीवीपी के जिन नेताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है, उनमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अतेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने का भी दावा किया है. अफसरों का कहना है कि आगजनी-तोड़फोड़, फायरिंग और बमबाजी की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हिंसा और आगजनी के बाद कुछ ऐसा है इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी का हाल, देखने पहुंचे सपा के नेता हिंसा के बाद हालैंड हाल हॉस्टल को खाली करा दिया गया है. ज़्यादातर छात्र डरकर खुद ही दूसरी जगहों पर चले गए हैं. हालांकि घटना के अगले दिन हॉस्टल में शांति नजर आई. पूरे हॉस्टल कैम्पस को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि यह बेहद गंभीर मामला है और इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. गौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात को इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हालैंड हाल हॉस्टल में जमकर हिंसा हुई थी. नव निर्वाचित अध्यक्ष उदय प्रकाश और निवर्तमान अध्यक्ष अवनीश यादव समेत सपा छात्र सभा से जुड़े कई छात्रों के कमरों में तोड़फोड़ करने के बाद उनमे आग लगा दी गई थी. इस दौरान जमकर फायरिंग व बमबाजी भी की गई थी. सपा नेताओं ने इस मामले में एबीवीपी कार्यकर्ताओं हिंसा फैलाने का आरोप लगाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्र की पार्किंग होगी स्मार्ट, FASTag से एंट्री और डिजिटल पेमेंट
दिल्ली मेट्र की पार्किंग होगी स्मार्ट, FASTag से एंट्री और डिजिटल पेमेंट
PAC की गोपनीय जांच लीक पर भड़के अजय महावर, बोले- 'गंभीर मामला है'
PAC की गोपनीय जांच लीक पर भड़के अजय महावर, बोले- 'गंभीर मामला है'
DUSU चुनाव: NSUI का घोषणापत्र जारी, मेट्रो पास से लेकर 24 घंटे लाइब्रेरी का वादा
DUSU चुनाव: NSUI का घोषणापत्र जारी, मेट्रो पास से लेकर 24 घंटे लाइब्रेरी का वादा
गोंडा में कैंडल मार्च के दौरान आपत्तिजनक नारे, 8 नामजद समेत 50 पर FIR
गोंडा में कैंडल मार्च के दौरान आपत्तिजनक नारे, 8 नामजद समेत 50 पर FIR

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाते-जाते फिर लौटेगा मॉनसून, दिल्ली से बंगाल तक बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
जाते-जाते फिर लौटेगा मॉनसून, दिल्ली से बंगाल तक बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, मिर्जापुर से शुरू करेंगी सियासी पारी?
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, मिर्जापुर से शुरू करेंगी सियासी पारी?
'बिना किसी हिचकिचाहट के...', न्यायधीशों के खिलाफ शिकायतों पर क्या बोले CJI सूर्यकांत
'बिना किसी हिचकिचाहट के...', न्यायधीशों के खिलाफ शिकायतों पर क्या बोले CJI सूर्यकांत
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर मुंबई पहुंचे, बोले- 'लालबागचा राजा...'
गणेश चतुर्थी पर ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर मुंबई पहुंचे, बोले- 'लालबागचा राजा...'
दिल्ली से अब मानसून की होगी विदाई! 19 सितंबर से बदलने वाला है मौसम
दिल्ली से अब मानसून की होगी विदाई! 19 सितंबर से बदलने वाला है मौसम
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
Embed widget