एक्सप्लोरर

सिर्फ घाटों और मंदिरों तक ही सीमित नहीं है काशी, याद रह जाता है यहां का हर स्वाद

गंगा नदी, घाट और मंदिरों के अलावा यहां और भी बहुत सी चीजें हैं जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए. हम बात कर रहे हैं बनारस के जायके की जो दुनिया भर में मशहूर है. बनारस की चाट, मिठाई, मसाला टी, पान, लस्सी, मलईयो, ठंढई, मालपुआ और भांग जिसका कोई जवाब ही नहीं है.

वाराणसी: वाराणसी धर्म और आस्था का शहर है जिसे हम काशी के नाम से भी जानते हैं. इस शहर की जो सबसे बड़ी खासियत है वो है यहां के लोग. यहां के हर शख्स के भीतर बसता है काशी. पुराने समय में कभी इसे बनारस के नाम से भी जाना जाता था यानि वो शहर जिसका रस हमेशा बना रहता है. माना जाता है कि बनारस दुनिया का सबसे पुराना शहर है, एक इतिहासकार ने तो यहां तक कहा है कि ये शहर इतिहास और परंपराओं से भी पुराना है. तो आइए बात शुरू करते हैं जीवनदायनी गंगा से जो बनारस के लिए और बनारस इसके लिए जाना जाता है. यहां पर कल-कल बहती गंगा अपने 84 घाटों के साथ सालों से खूबसूरती बिखेरती आ रही है. दूर-दूर तक फैला गंगा जी का पानी, उनमें चलती नावें, सुबह शाम की आरती, ढेर सारे मंदिर, घंटों की आवाजें बनारस की एक अलग ही पहचान बनाते हैं. गंगा नदी, घाट और मंदिरों के अलावा यहां और भी बहुत सी चीजें हैं जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए. हम बात कर रहे हैं बनारस के जायके की जो दुनिया भर में मशहूर है. बनारस की चाट, मिठाई, मसाला टी, पान, लस्सी, मलईयो, ठंढई, मालपुआ और भांग जिसका कोई जवाब ही नहीं है. सिर्फ घाटों और मंदिरों तक ही सीमित नहीं है काशी, याद रह जाता है यहां का हर स्वाद बनारस की चाट पहले नंबर पर है बनारस की चाट, तो बता दें कि यहां कि चाट की अपनी ही एक क्वालिटी होती है. चुनिंदा मसालों से बनी यहां की चाट खाने का अपना ही एक मजा है. पापड़ी, आलू, मटर, पालक, भुना हुआ जीरा, सीजनल सब्जियों और तमाम तरह की चटनियों से बनी यहां की चाट दुनिया भर में मशहूर है. चाट के लिए वहां कुछ फेमस दुकानें भी हैं जिनमें काशी चाट और दीना चाट का नाम सबसे उपर आता है. सिर्फ घाटों और मंदिरों तक ही सीमित नहीं है काशी, याद रह जाता है यहां का हर स्वाद बनारसी मिठाइयां दूसरा नंबर है बनारस की मिठाइयों का जो लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं. खास कर त्याहारों पर तो इनका एक अलग ही अंदाज होता है. होली पर चले जाएं तो पिचकारी, बाल्टी और गुब्बारे जैसे आकार की मिठाईयां आपको देखने को मिलेंगी. नारियल के लड्डू, कलाकंद, डोडा बर्फी, शाही पेड़ा, बादाम की गुझिया, बादाम की जलेबी, फलों से बनी मिठाईयां, गिलौड़ी, रसमलाई, काजू की मिठाईयां सबसे खास हैं. सिर्फ घाटों और मंदिरों तक ही सीमित नहीं है काशी, याद रह जाता है यहां का हर स्वाद photo credit- uptourism बनारसी पान पान खाने के शौकीन हैं तो एक बार बनारस का चक्कर जरूर लगाएं. यहां के मगही पान की भी अपनी एक अलग बात है. गुलकंद, किमाम, केवड़ा, मेवा, चेरी, चॉकलेट, सौंफ से तैयार किए गए पान अगर एक बार मुंह लग जाएं तो फिर इनकी आदत नहीं छूटती. मगही पान की एक विशेष प्रजाति है जो खास तौर से बनारस में मिलती है. हल्का पीलापन लिए हुए ये पान काशी की शान है और साथ ही लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा भी. बिना इसके लोगों का दिन शुरू नहीं होता. सिर्फ घाटों और मंदिरों तक ही सीमित नहीं है काशी, याद रह जाता है यहां का हर स्वाद मलईयो  बनारस की सड़कों पर सर्दी के मौसम में एक बिल्कुल अलग तरह की मिठाई मिलती है जिसे मलईयो के नाम से जाना जाता हैं. ये मिठाई सर्दियों की ओस में बनती है. दूध, छोटी इलायची, मेवे, खोए और केसर से भरपूर ये मिठाई घाटों के किनारे मोहल्लों में खास तौर से बनाई जाती है क्योंकि वहां सबसे ज्यादा ओस पड़ती है. इस मिठाई से शरीर को भी कई फायदे होते हैं. आंख की रोशनी बढ़ाने से लेकर झुर्रियां को खत्म करने तक में ये काफी फायदेमंद है. सिर्फ घाटों और मंदिरों तक ही सीमित नहीं है काशी, याद रह जाता है यहां का हर स्वाद भांग भांग के बारे में आपने सुना ही होगा. काशी में पान के अलावा अगर किसी की सबसे ज्यादा डिमांड है तो वो है वहां की भांग जिसे शिव जी के प्रसाद का दर्जा दिया गया है. इसका भी अपना एक अलग ही मजा हैं. बाजारों में आपको भांग से बनी कई खाने-पीने की चीजें मिल जाएंगी. जैसे अगर आप गर्मी से तरबतर हैं तो घाट पर गंगा नदी के किनारे बैठ कर ठंडी हवाओं के बीच आप ठंढई और लस्सी का लुत्फ ले सकते हैं. लस्सी में रबड़ी और भांग का तालमेल कुछ ऐसा होता है कि बस. यहां भांग के गोले का भी बड़ा चलन है जो मेवे से भरपूर होते हैं. शाम को भांग की पकौड़ी का भी मजा लिया जा सकता है. हालांकि कुछ लाइसेंसी दुकानों पर ही आप भांग से बनी चीजों का आनंद ले पाएंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
Explained: क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा? कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील, RTI के दायरे में आएगा या नहीं?
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा, कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील?
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget