एक्सप्लोरर

अब भदोही में भी लगेगा कालीन मेला, देखने को मिलेंगे उम्दा कारीगरी के नमूने

राज्य सरकार द्वारा 'कार्पेट एक्सपो मार्ट' के संचालन के दिशानिर्देश मंजूर किए जाने के बाद अब भदोही के कालीन निर्यातकों में आस जगी है कि जल्द ही मार्ट शुरू हो जाएगा और वह दिन दूर नहीं जब पूरी चमक दमक के साथ 'कालीन मेले' लगने लगेंगे.

लखनऊ: कालीन देखने में जितने सुंदर लगते हैं, उन्हें बनाने में उतनी ही मेहनत लगती है. बहुत से हाथों की सधी हुई उंगलियां सैकड़ों हजारों धागों को महीनों बुनकर कालीन का रूप देती हैं. उत्तर प्रदेश का भदोही जिला अपने उम्दा कालीन के लिए दुनियाभर में मशहूर है और आने वाले समय में यहां दिल्ली और वाराणसी की तर्ज पर कालीन मेलों के आयोजन को लेकर कालीन निर्यातकों में खासा उत्साह है.

राज्य सरकार द्वारा 'कार्पेट एक्सपो मार्ट' के संचालन के दिशानिर्देश मंजूर किए जाने के बाद अब भदोही के कालीन निर्यातकों में आस जगी है कि जल्द ही मार्ट शुरू हो जाएगा और वह दिन दूर नहीं जब पूरी चमक दमक के साथ 'कालीन मेले' लगने लगेंगे.

भदोही की नगर पालिका परिषद भी नगर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की तैयारी में है. परिषद के अध्यक्ष अशोक जायसवाल नेबताया, 'वर्तमान में नगर पालिका परिषद की सीमा पांच किलोमीटर है, जिसे बढ़ाकर दस किलोमीटर किया जाएगा.' उन्होंने कहा कि नगर से सटी बीस ग्राम सभाओं के लगभग सत्तर मोहल्लों को इसमें शामिल किया जाएगा ताकि उन क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. बीस ग्राम सभाओं को शामिल करने से लगभग 75 हज़ार नागरिक शहरी सीमा में शामिल हो जाएंगे.

पालिका बोर्ड की एक विशेष बैठक में शहरी सीमा का दायरा दस किलोमीटर बढ़ाने का प्रस्ताव पारित कर जून में शासन को भेज दिया गया है.

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भदोही में 180 करोड़ की लागत से बनाए गए कारपेट एक्सपो मार्ट के संचालन के दिशानिर्देश को हरी झंडी देने की प्रक्रिया में बीजेपी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाए गए नियमों में संशोधन करते हुए खुली निविदा के तहत दस वर्षो के लिए मैनेजमेंट एजेंसी को देने की मंजूरी दी है.

उन्होंने बताया कि इसके तहत चयनित एजेंसी को 50 लाख रूपए का एकमुश्त प्रीमियम और 10 लाख रूपए की परफॉर्मेन्स सिक्योरिटी देनी होगी. एक्सपो मार्ट की 60 फीसदी दुकानों का आवंटन कालीन निर्माताओं और निर्यातकों को देने का फैसला लिया गया है. कालीन निर्माण करने वाले प्रदेश के सभी जनपद के निर्यातकों को दुकान का आवंटन किया जाएगा.

कालीन नगरी भदोही से सैकड़ों करोड रूपये के कालीन विदेश में निर्यात किए जाते हैं. कालीन निर्यात को बढ़ावा देने के लिए दिल्‍ली और वाराणसी में कालीन मेले का आयोजन किया जाता है. भदोही में निर्यातकों की यहां भी कालीन मेले का आयोजन करने की मांग थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

वीडियोज

विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget