एक्सप्लोरर

फर्रूखाबाद में 200 करोड़ रूपये के निवेश से 14 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा 'टेक्सटाइल पार्क'

यूपी के फर्रूखाबाद के लिए सरकार ने बड़ी योजना बनाई है. यहां करीब 200 करोड़ के निवेश से 'टेक्सटाइल पार्क' बनाया जाएगा. इसके लिए 14 हेक्टेयर जमीन की भी व्यवस्था की गई है.

लखनऊ: यूपी के फर्रूखाबाद में 200 करोड़ के निवेश से 'टेक्सटाइल पार्क' बनाया जाएगा. माना जा रहा है कि इस पार्क के बन जाने से कपड़ा उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा. इसके लिए 14 हेक्टेयर जमीन की भी व्यवस्था की गई है.

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने कहा, 'कपड़ा उद्योग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फर्रूखाबाद में टेक्सटाइल पार्क स्थापित किया जायेगा. इस पार्क के विकास में लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है.'

सहगल लोक भवन स्थित अपने ऑफिस में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के संबंध में बैठक कर रहे थे. सहगल ने कहा कि इस पार्क की स्थापना से राज्य में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के मौके भी बनेंगे.

बैठक के दौरान उन्होंने राज्य औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों से अधिगृहीत भूमि को टेक्सटाइल पार्क के पक्ष में जल्द से जल्द हस्तांतरित करने को कहा. साथ ही उन्होंने भूमि हस्तांतरण में आ रही कठिनाई के निस्तारण के निर्देश भी दिए.

उन्होंने कहा कि फर्रूखाबाद में टेक्सटाइल की 104 इकाइयां चल रही हैं. इनमें से 80 इकाइयां टेक्सटाइल पार्क में शिफ्ट होने की स्थिति में हैं. शेष इकाइयों के हस्तानांतरण की कार्रवाई तेज गति से जारी है.

सहगल ने कहा कि फरूर्खाबाद शहर में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने काम कर रही टेक्सटाइल इकाइयों को शहर से बाहर ले जाने के निर्देश दिए थे. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय ने फर्रूखाबाद में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की स्वीकृति दी. अब इस पार्क को केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा विकसित किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान
मुंबई में जहरीली हुई हवा, PM 2.5 ने का लेवल चिंताजनक! रहना होगा सावधान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget