एक्सप्लोरर

यूपी में बारिश से तापमान में गिरावट, पूर्वांचल में बाढ़ जैसे हालात

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य जिलों में भी पिछले 48 घंटों से हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक अभी बारिश का दौर जारी रहेगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य जिलों में भी पिछले 48 घंटों से हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. इस बीच बारिश की वजह से रेल एवं सड़क यातायात पर भी इसका असर पड़ा है. पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से पूर्वांचल के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. कई जगहों पर पानी रिहायाशी इलाकों में प्रवेश कर गया है. मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी और तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी. इस सप्ताह के अंत तक बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके बाद हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानुपर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने से गंगा और घाघरा का जलस्तर बढ़ाव पर है. आजमगढ़ में आठ घर और 20 बीघे जमीन कटान की वजह से गंगा में समा गई. आजमगढ़ में घाघरा का जलस्तर 70.47 मीटर दर्ज किया गया. पानी 24 घंटे में तीन सेमी बढ़ रहा है. 60 मजरों पर खतरा बना हुआ है. मऊ में घाघरा खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे 69.65 मीटर पर बह रही थी. यहां 24 घंटे में पांच सेमी पानी बढ़ रहा है. चंदौली और मिर्जापुर में गंगा का पानी तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे तो भदोही में ढाई घंटे में दो सेंटीमीटर बढ़ रहा है, जबकि गाजीपुर में गंगा का पानी स्थिर है. बलिया में गंगा एक सेमी प्रति घंटे बढ़ रही हैं. वाराणसी में बुधवार की रात से पानी कम होने लगा है. गंगा का जल स्तर 65.83 पर था वह बुधवार को पांच सेमी घटकर 65.78 मीटर पर आ गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर
तिरंगा विवाद में महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, जानें क्या बोले?
तिरंगा विवाद में महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, जानें क्या बोले?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget