एक्सप्लोरर

मोदी के मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को तेजस्वी का औपचारिक ऑफर, 'आइए महागठबंधन में शामिल हो जाइए'

तेजस्वी ने लगातार तीन ट्वीट किए जिसमें उन्होंनें उपेंद्र कुशवाहा को अपने साथ लाने के लिए उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी एक बड़े सामाजिक समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं.

नई दिल्लीः आज तेजस्वी यादव ने एक बड़ा सियासी दांव चला है और आरएसएलपी नेता उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का औपचारिक न्यौता दे दिया. इसके लिए ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने लिखा कि केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा को हम महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता देते है. उन्हें विगत 4 साल से एनडीए में उपेक्षित किया जा रहा है. बीजेपी उनके साथ सौतेला और पराया व्यवहार कर रही है. इसी दौरान बीजेपी ने नीतीश जी के साथ मिलकर उनकी पार्टी को तोड़ने की साज़िश भी रची. तेजस्वी ने लगातार तीन ट्वीट किए जिसमें उन्होंनें उपेंद्र कुशवाहा को अपने साथ लाने के लिए उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी एक बड़े सामाजिक समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन उस वर्ग से किसी को भी कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया वहीं दूसरी तरफ़ केंद्र सरकार मे एक जाति के एक दर्जन से ज़्यादा कैबिनेट मंत्री है. पिछड़े वर्ग से आने वाले कुशवाहा जी की क़ाबिलियत को बीजेपी ने तवज्जो नहीं दी. मोदी के मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को तेजस्वी का औपचारिक ऑफर, 'आइए महागठबंधन में शामिल हो जाइए तेजस्वी यादव ने कुशवाहा को ऑफर देते हुए लिखा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी सामाजिक न्याय की धारा से आते है इसलिए उन्हें गोडसे-गोलवलकर और गांधी-अंबेडकर की दो धाराओं में से एक को चुनना होगा. बीजेपी संविधान को ख़त्म कर रही जिससे आरक्षण स्वतः ही समाप्त हो जाएगा. कुशवाहा जी को संविधान बचाने की लड़ाई में ससमय उचित निर्णय लेना चाहिए. दरअसल 7 जून को एनडीए की तरफ से दिए गए महाभोज में केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा शामिल नहीं हुए थे जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कुशवाहा नीतीश कुमार और बीजेपी से नाराज़ चल रहे हैं. हालांकि कुशवाहा ने साफ कर दिया था कि बिहार में एनडीए एकजुट है और आगे भी रहेगा. रात्रि भोज के ठीक दूसरे दिन शुक्रवार को दिल्ली से पटना पहुंचे कुशवाहा ने आरएलएसपी के एनडीए से अलग होने की उठ रही अफवाहों का भी पुरजोर खंडन किया था. इसके बाद 8 जून को भी तेजस्वी यादव ने उन्हें अपने साथ आने का ऑफर दिया था और कहा था कि अगर उपेंद्र कुशवाहा साथ आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है. तेजस्वी ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा, नीतीश कुमार से ज़्यादा बड़े नेता हैं, उनका जनाधार नीतीश कुमार से ज़्यादा है. तेजस्वी यादव ने ये भी कहा था कि आने वाले भविष्य में नए साझेदार भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं. उपेन्द्र कुशवाहा की जो विचारधारा है उसके हिसाब से एनडीए में उनके लिए कोई जगह नहीं है. अगर वह हमारे साथ आना चाहें तो हम विचार कर सकते हैं. पिछले 13 सालों में पांच पार्टियों से राजनीति कर चुके हैं उपेंद्र कुशवाहा तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया साथ आने का ऑफर अलग होने की अफवाहों को किया खारिज, कुशवाहा बोले- बिहार में एनडीए एकजुट है और रहेगा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी
'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
12 दिन दिल्ली के इन रास्तों पर जाना होगा मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 दिन दिल्ली के इन रास्तों पर जाना होगा मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget